facebookmetapixel
Advertisement
HPCL में 80% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने बताए रिफाइनरी और मुनाफे के बड़े ट्रिगरमहंगाई का डबल डोज! अप्रैल में WPI 8.3% पर, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों ने बढ़ाई टेंशनविदेश घूमना छोड़िए, अब UP बुला रही योगी सरकार! फ्री म्यूजियम एंट्री से लेकर 25% छूट तक बड़ा ऐलानसोना हुआ महंगा, फिर भी Titan और Senco में 17% तक तेजी की उम्मीद क्यों? ब्रोकरेज ने गिनाई वजहेंस्कूटर और EV की दमदार बिक्री से TVS Motor पर फिदा हुए ब्रोकरेज, 24% तक रिटर्न की उम्मीदBGMI के पेड यूजर बढ़े, गेमर्स अब डिजिटल आइटम्स पर कर रहे ज्यादा खर्चहोर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की तैयारी में ईरानभारत-यूएई के बीच एलपीजी और रणनीतिक तेल भंडार पर बड़े समझौते संभवसब्सिडी में कटौती नहीं, विवेकपूर्ण खर्च पर सरकार का जोरECL के लिए केनरा बैंक को ₹10,000 करोड़ अतिरिक्त प्रावधान की जरूरत

डिप्टी गवर्नर ने चेताया – आंकड़ों पर निर्भरता से जोखिम की आशंका

Advertisement

एल्गोरिदम के आधार पर फैसले करने, आंकड़ों पर अत्यधिक निर्भरता, कुछ प्लेटफॉर्मों पर सेवाएं केंद्रित होने और तकनीक के एक दूसरे से गहराई से जुड़े होने से पैदा हो सकता है जोखिम

Last Updated- October 16, 2025 | 2:23 AM IST
Risk weight hikes by RBI: Maintaining credit score now more crucial

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने चेतावनी दी है कि एल्गोरिदम के आधार पर फैसले करने, आंकड़ों पर अत्यधिक निर्भरता, कुछ प्लेटफॉर्मों पर सेवाएं केंद्रित होने और तकनीक के एक दूसरे से गहराई से जुड़े होने से जोखिम पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर इसका सही से प्रबंधन नहीं किया गया तो यह समस्या एक संस्थान से होते हुए पूरी वित्तीय व्यवस्था में फैल सकती है।

स्वामीनाथन ने कहा, ‘फिनटेक, डिजिटल प्लेटफॉर्मों और एम्बेडेड फाइनैंस मॉडलों के तेजी से उदय के बाद वित्तीय व्यवस्था की सीमा का तेजी से विस्तार हुआ है और इससे नए तरह के जोखिम पैदा हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि ये केवल डिजिटल रूप में पारंपरिक जोखिम नहीं हैं, बल्कि एल्गोरिदम के आधार पर फैसले करने, आंकड़ों पर भारी निर्भरता, कुछ प्लेटफॉर्मों तक सेवाओं के केंद्रित होने और एक दूसरी तकनीक के बीच गहरे संबंधों के कारण पैदा हुए खतरे हैं।  उन्होंने कहा, ‘अगर इन जोखिमों का प्रबंधन नहीं किया गया, तो वे तेजी से व्यक्तिगत संस्थानों से व्यापक सिस्टम में फैल सकते हैं।’

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक, वित्तीय संस्थानों को एक सक्रिय लचीलेपन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें डिजिटल जोखिम जागरूकता और सुरक्षा उपायों को उनके प्रशासनिक ढांचे में शामिल किया जाना शामिल है। स्वामीनाथन ने कहा, ‘नवोन्मेष और सुरक्षा अलग अलग लक्ष्य नहीं हैं। जब इनका सही संतुलन होगा तो वे एक दूसरे के पूरक होंगे और इससे भरोसा बहाल होगा।’

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement