facebookmetapixel
Advertisement
पुलिस बनाम पुलिस विवाद के बीच सियासत गरम: सुक्खू सरकार के लिए संकट में अवसर?16वें वित्त आयोग से दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ी, परिसीमन में अड़चनें हो सकती हैं कमबिहार माइक्रोफाइनैंस कानून का सीमित असर: RBI-नियंत्रित संस्थाओं को राहत, रजिस्ट्रेशन से छूटअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो तेल कीमतें 110 डॉलर तक जाने की आशंका, होर्मुज स्ट्रेट बना सबसे बड़ा जोखिमSEBI के फैसले से 8.5 लाख SIP पर असर का खतरा: रिटायरमेंट-चिल्ड्रन फंड बंद होने से निवेशकों में चिंताउठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

देश के 13 राज्यों ने प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए 19,692 करोड़ रुपये; UP, कर्नाटक टॉप पर

Advertisement

राज्य के 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल का दायरा 7.62 प्रतिशत से 7.63 प्रतिशत तय किया गया था, जबकि बीते सप्ताह यह 7.71प्रतिशत से 7.74 प्रतिशत था।

Last Updated- December 19, 2023 | 11:44 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

देश के 13 राज्यों ने प्रतिभूतियों की नीलामी के जरिये 19,692 करोड़ रुपये जु़टाए, जबकि इन राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों के लिए अधिसूचित राशि 19,592 करोड़ रुपये थी। आठ राज्यों ने बीते सप्ताह 12,100 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों ने सर्वाधिक 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। कर्नाटक ने दो बार में 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें 15 साल के 7.60 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2000 करोड़ रुपये और 16 साल के 7.64 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

उत्तर प्रदेश ने भी दो बार में 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। इस क्रम में 10 साल के 7.62 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये और 11 वर्ष के इसी प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

राज्य के 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल का दायरा 7.62 प्रतिशत से 7.63 प्रतिशत तय किया गया था, जबकि बीते सप्ताह यह 7.71प्रतिशत से 7.74 प्रतिशत था। बहरहाल, 10 साल के एसडीएल का प्रतिफल और 10 साल के सरकारी बॉन्ड का बेंचमार्क 45-46 आधार अंक था, जबकि बीते सप्ताह 44-47 आधार अंक था।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement