facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO, AI और ग्रीन एनर्जी से बदलेगी रिलायंस की तस्वीर, 5 ब्रोकरेज को दिख रहा 32% तक अपसाइडपुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार; Tata Motors और Cipla बने स्टारDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंता

Bond Yields: सरकारी बॉन्ड की यील्ड उच्च स्तर पर

Advertisement

सोमवार को 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड 3 आधार अंक बढ़कर 7.09 प्रतिशत पर पहुंच गया और यह 16 फरवरी के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।

Last Updated- March 18, 2024 | 11:26 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से ठीक पहले वहां के सरकारी बॉन्डों की यील्ड बढ़ने से भारत में भी सरकारी बॉन्ड की यील्ड चढ़कर पिछले एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। डीलरों ने बताया कि मंगलवार को राज्य सरकारों के बॉन्ड भारी मात्रा में आने वाले हैं जिसकी वजह से कारोबारियों ने आज बॉन्ड बेच दिए। इसकी वजह से भी यील्ड चढ़ी।

सोमवार को 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड 3 आधार अंक बढ़कर 7.09 प्रतिशत पर पहुंच गया और यह 16 फरवरी के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले उच्च स्तर 7.06 प्रतिशत था। दरअसल, 17 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों का ध्येय मंगलवार को 50,206 करोड़ रुपये की उधारी सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाना है। यह एकल नीलामी में राज्य बॉन्ड से जुटाई गई सर्वाधिक उधारी होगी।

यह इस तिमाही में दूसरी अंतिम नीलामी होगी। कैलैंडर राशि 27,810 करोड़ रुपये से कहीं अधिक अधिसूचित राशि थी। सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, ‘कल (मंगलवार) को एसडीएल (राज्य विकास ऋणों) की अधिक आपूर्ति होने के कारण मार्केट में बिकवाली हुई।’ हालांकि उन्होंने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक से पहले भी सावधानी बरती गई है।

इससे पहले 24 मार्च, 2023 को एकल नीलामी में के जरिये सर्वाधिक उधारी की राशि जुटाई गई थी और 35,821 करोड़ रुपये की उधारी ली गई थी। निजी बैंक के डीलर ने कहा, ‘दरअसल करीब 7.08 प्रतिशत पर तकनीकी प्रतिरोध (बैंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड) था लेकिन अब यह स्तर टूट गया है। लिहाजा यील्ड चढ़कर 7.11 प्रतिशत- 7.12 प्रतिशत हो सकती है।’

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement