facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल सहकारी बैंक ने नाबार्ड से मदद मांगी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:43 AM IST

पश्चिम बंगाल सहकारी बैंक(डब्ल्यूबीएससीबी)ने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) से राज्य में बढ़ते फसल कर्ज की मांग को पूरा करने के लिहाज से 730 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवंटन की मांग की है।


डब्ल्यूबीएससीबी के चेयरमैन समीर घोष का इस बाबत कहना है कि फार्म लोन माफी के बाद करीब एक लाख से अधिक नये किसान नये लोन पाने के हकदार हो जाएंगे। जबकि सिर्फ सहकारी बैंकों की बात करें तो इसी में 6.5 लाख किसान आते हैं। लिहाजा अतिरिक्त आवंटन के मद्देनजर हमने नाबार्ड से संपर्क किया है।

मालूम हो कि इस सहकारी बैंक के जरिए कुल 525 करोड़ रुपये के कर्ज माफ होने हैं। जबकि इस बैंक को पहले ही नाबार्ड से इस साल कुल 580 करोड़ रुपये की फ सल कर्ज की सहायता मिल चुकी है। 31 मार्च तक की बात करें तो इस बैंक ने कुल 950 करोड़ रुपये के फसल कर्ज बांट दिया है। नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर ने बताया कि डब्ल्यूबीएससीबी अतिरिक्त सहायता के लिए हमारे पास आई थी। जबकि हमने कर्ज माफी की घोषणा होने से पहले ही इस बैंक को 580 करोड़ रुपये दिए थे और जहां तक अतिरिक्त सहायता की बात है तो हमने अपने हेड आफिस को इस बारे में निवेदन भेज दिया है।

Advertisement
First Published - July 11, 2008 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement