facebookmetapixel
Advertisement
2023 के बाद पहली बार! US बॉन्ड यील्ड 5% पर पहुंचा, शेयर बाजार के लिए बढ़ी टेंशन?Tata Sons IPO की बढ़ी संभावना! RBI से झटका मिलने के बाद अब क्या होगा अगला कदम?सऊदी पाइपलाइन के हफ्तों तक बंद रहने की खबर से तेल बाजार में हाहाकार, $110 के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मॉनसून की वापसी, इस सीजन में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिशRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, क्या अक्टूबर में बढ़ेगी लोन EMI?Jio-Airtel और Vi में क्यों छिड़ी नई जंग? क्या है MNP विवाद, जिसकी जांच कर रहा है TRAINSE IPO: कमाई घटी लेकिन वैल्यूएशन 43 गुना; निवेश से पहले समझें ये 5 जरूरी बातेंअमेरिका में पढ़ने का देख रहे हैं सपना? OPT फीस बढ़ाने वाला प्रस्ताव आगे बढ़ा, यहां समझें पूरा मामलाGold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधा

अमेरिकी बैंकिंग संकट से भारतीय बैंक एडीआर को झटका

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 8:20 PM IST
Indian Banks- भारतीय बैंक

अमेरिकी बैंकिंग संकट से देसी बैंकों के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADR) की कीमतों पर असर पड़ा है।

HDFC Bank के मामले में ADR प्रीमियम करीब 5 फीसदी सिकुड़कर माह की शुरुआत के 16.5 फीसदी के मुकाबले अभी 12 फीसदी से भी कम रह गया है। इस बीच, ऐक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एडीआर के मामले में डिस्काउंट बढ़ा है।

उदाहरण के लिए ICICI Bank का एडीआर देश में सूचीबद्ध‍ शेयरों के मुकाबले करीब एक फीसदी सस्ता है। अब यह छूट बढ़कर 2 फीसदी से ज्यादा हो गया है।

दूसरे शब्दों में सिलिकन वैली बैंक के धराशायी होने के बाद हुई बिकवाली भारत के मुकाबले अमेरिका में ज्यादा गंभीर रही है।

पिछले एक हफ्ते में वैश्विक स्तर पर ज्यादातर बैंकिंग शेयरों पर बिकवाली का दबाव अमेरिका में दरें बढ़ने के बीच उनके बॉन्ड पोर्टफोलियो में मार्क टु मार्केट नुकसान के जोखिम के डर से बना। विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय जमाओं पर देसी बैंकों की निर्भरता उन्हें संकट से बचाती है।

दिलचस्प रूप से वैश्विक बैंकों का बाजार पूंजीकरण (mcap) में रैंकिंग में देसी बैंकों की स्थिति मजबूत हुई है। उदाहरण के लिए एसबीआई अब वैश्विक स्तर पर 26वां सबसे मूल्यवान बैंक है, जो माह की शुरुआत में 30वें पायदान पर था। भारत के सबसे मूल्यवान बैंक एचडीएफसी बैंक की रैंकिंग 13वें स्थान पर अपरिवर्तित रही है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement