facebookmetapixel
India-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान

शहरी सहकारी बैंकों ने की हाउसिंग लोन सेक्टर की लिमिट बढ़ाने की मांग

Last Updated- May 15, 2023 | 11:28 PM IST
Banks

शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) ने दिए जाने वाले कर्ज में आवास ऋण की सीमा बढ़ाए जाने की मांग की है। अभी यूसीबी अपने कुल ऋण का 15 प्रतिशत ही आवास ऋण दे सकते हैं। बैंकों ने वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए अलग ऋण सीमा तय किए जाने की भी मांग की है।

चुनिंदा शहरी बैंकों के मुख्य कार्याधिकारियों (CEOs) ने पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की। बैंकों ने केंद्रीय बैंक से बुलेट रिपेमेंट स्कीम के तहत गोल्ड लोन की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की भी मांग की है। आवास ऋण के लिए मानक में बदलाव को लेकर नैशनल फेडरेशन आफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स ऐंड क्रेडिट सोसाइटीज (एनएएफसीयूबी) ने कहा कि व्यक्तिगत आवास ऋण की मौजूदा सीमा बड़े और मझोले शहरों के लिए दोगुनी कर दी गई है।

लेकिन हाउसिंग, रियल एस्टेट और वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र को दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं की गई है। इसकी वजह से ज्यादातर बैंकों को बढ़ी हुई व्यक्तिगत सीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि तमाम बैंकों का इस सेक्टर को दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा 5 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन के साथ पहले ही पूरी हो चुकी है।

First Published - May 15, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट