facebookmetapixel
Advertisement
₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामला

यूको बैंक ने होम लोन की दर घटाई

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:40 PM IST


वित्त मंत्री पी चिदंबरम की बात पर गौर करते हुए सरकारी यूको बैंक ने होम लोन की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। गौरतलब है कि पिछले कु छ समय से होम लोन की दर में बढोतरी होती रही है। इस बाबत वित्त मंत्री भी बैंको से ब्यााज दर कम करने की बात कह चुके हैं।


 


यूको बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस के गोयल ने बताया कि होम लोन की दर कम होने से नया घर खरीदने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही इससे हमारे होम लोन पैकेज भी और आकर्षक हो जाएंगे। शनिवार को हुई बैंक के बोर्ड की बैठक में तत्काल प्रभाव से होम लोन की दर को घटाने का निर्णय लिया गया।



उन्होंने कहा कि बैंक की सभी तीनों अवधियों के लिए 9.5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के बीच की रही होम लोन दर में अब 0.25 फीसदी की कमी आ जाएगी। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में वित्त मंत्री ने भी कहा था कि 20 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दर में कुछ कटौती की जानी चाहिए तथा रिजर्व बैंक और अन्य बैंकों को इस दिशा में कुछ कदम उठाने चाहिए।


 


पूंजी जुटाने के सवाल पर गोयल ने कहा कि बाजार में स्थायित्व होने पर ही बैंक कु छ करने की सोच सकता है। यदि जून तक बाजार में मजबूती नहीं आई, तो क्वालीफाइड इंस्टीटयूशनल प्लेसमेंट के जरिये 250 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 2:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement