facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

दो और बैंकों ने महंगी की कर्ज की दरें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:02 AM IST

यस बैंक और बैंक ऑफ राजस्थान ने भी अपने पीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है। सीआरआर और रेपो रेट में किए गए बदलाव के बाद कई बैंकों ने कर्ज और जमा की दरों में फेरबदल किया है।


निजी क्षेत्र की यस बैंक ने गुरुवार को अपनी प्रमुख कर्ज की दर(पीएलआर) को 0.5 फीसदी बढ़ाकर 16.5 फीसदी कर दिया है। यह दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। यस बैंक ने पीएलआर के साथ एफडी की दरों में भी यह इजाफा किया है।

यह वृध्दि 9 माह एक दिन से 3 साल की समयावधि के लिए अलग-अलग होगी। एक साल एक दिन से लेकर 18 माह तक की जमा पर यह दरें 9.5 फीसदी की जगह अब 9.75 होगी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दरें 10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 कर दी गई हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था। बैंकों को जून में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और सीआआर में आधा फीसदी के इजाफे के बाद यह कदम उठाने पड़े।

यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राना कपूर ने एक बयान में बताया कि बैंक जमा पर निवेश करने वाले ग्राहकों में गहरी रुचि रखता है। उसका मानना है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा और ग्राहकों को बैंक अपनी जमा योजना के तहत सेफ्टी, सेक्योरिटी, लिक्विडिटी के साथ फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलेगी।   इस बीच बैंक ऑफ राजस्थान ने भी अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेशियो (बीपीएलआर)में 50 बेसिस प्वाइट की बढ़ोत्तरी की है। यह बदलाव एक जुलाई से लागू हो गए हैं।

इसके अलावा बैंक ने अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में भी 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक ने यह इजाफा अपने विभिन्न अवधियों वाले डिपॉजिट दरों में इजाफे के साथ किया है। बैंक ने रियल एस्टेट सेक्टर में ज्यादा जोखिम महसूस करते हुए बीपीएलआर में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

Advertisement
First Published - July 3, 2008 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement