facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता

निजी क्षेत्र के तीन बैंकों ने जमा दरें बढ़ाईं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:11 PM IST

बैंकों में जमा बढ़ाने की बढ़ती जरूरत को देखते हुए निजी क्षेत्र के कर्जदाताओं आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 2 करोड़ रुपये और इससे ऊपर की जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक 2 करोड़ रुपये से ऊपर और 5 करोड़ रुपये से नीचे के जमा पर 3.50 प्रतिशत से 6.05 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है, जो सोमवार से प्रभावी है। बैंक द्वारा 6.05 प्रतिशत की उच्च दर की पेशकश 1 साल से 389 दिन से 3 साल, 1 दिन से 5 साल की अवधि के लिए है।
ऐक्सिस बैंक 2 करोड़ रुपये से ज्यादा और 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर 6.5 प्रतिशत की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है। यह दर सोमवार से प्रभावी है। 50 करोड़ रुपये से ज्यादा और 100 करोड़ रुपये से कम जमा और 100 करोड़ रुपये से ऊपर पर ऐक्सिस बैंक 6.55 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी अपनी वेबसाइट पर घोषणा की है कि वह 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के जमा पर 4.50 से 7 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है, जो सोमवार से प्रभावी है।
निजी बैंक 5 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये जमा पर भी संशोधित दरों की पेशकश कर रहा है। निजी बैंक ने कहा कि प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए उसने दर में बढ़ोतरी की है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने देखा कि नकदी की स्थिति को देखते हुए सामान्यतया बाजार में ब्याज दरों में 25 से 30 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है। हमने भी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा पर ब्याज दर बढ़ाई है, जो आज से लागू हैं। यह बढ़ोतरी करीब 25 आधार अंक की हुई है, जिससे बाजार में की प्रतिस्पर्धा में बरकरार रहा जा सके।’
उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि 2 करोड़ रुपये और उससे ऊपर की श्रेणी में सामान्यतया एचएनआई ग्राहक व वरिष्ठ नागरिक होते हैं। हमने खुदरा जमा की उच्च दरें रखी हैं, हमारा खुदरा जमा का 3 साल का सीएजीआर 73 प्रतिशत है और हम बेहतर स्थिति में हैं।’ इस समय देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का कर्जदाता एचडीएफसी बैंक 2 करोड़ रुपये से ऊपर और 5 करोड़ रुपये तक के जमा पर 6.10 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
बहरहाल उच्चतम की पेशकश केवल 3 साल और 1 दिन से 5 साल तक की अवधि के लिए की जा रही है। अन्य समयावधि के लिए जमा दरें 6.05 प्रतिशत हैं।

Advertisement
First Published - August 29, 2022 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement