facebookmetapixel
Advertisement
E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेश

महंगाई का राज, गिरेगी ब्याज दर की गाज!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 AM IST

रिजर्व बैंक ने इस बात के संकेत दिए हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृध्दि का सिलसिला जारी रहा, तो महंगाई पर अंकुश के लिए आगे और ‘त्वरित’ कार्रवाई की जाएगी।


नकद सुरक्षित अनुपात और रेपो रेट में आधा फीसदी की बढ़ोतरी के बाद रिजर्व बैंक का इशारा मौद्रिक नीति को भविष्य में और सख्त बनाने की है। रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मौद्रिक नीति और अर्थिक गतिविधियों पर केंद्रीय बैंक लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरी हुआ तो इस बारे में उचित उपाय किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 7 जून को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 13 वर्ष के उच्च स्तर 11.05 फीसदी पर पहुंच गई थी। आरबीआई ने कहा कि मांग में नरमी लाना जरूरी है, साथ ही उसका ऐसा प्रबंधन किया जाना चाहिए, जिससे कीमतों पर दबाव न बढ़े। इसके साथ ही उसने कहा कि सरकार को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने के भी उपाय तलाशने होंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कच्चे तेल के अलावा और भी कारण हैं, जो महंगाई पर दबाव बना रहे हैं।

रिजर्व बैंक ने महंगाई पर अंकुश के लिए भविष्य में ‘त्वरित’ कार्रवाई का दिया संकेत
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने का रास्ता तलाशे सरकार :आरबीआई

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement