facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

ऋण दरों में शुरू हो गई कटौती

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:43 AM IST

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के जमा और ऋण दर घटाने के साथ ही दूसरे बैंकों ने भी दरों में कमी करना शुरू कर दिया है।


जहां बैंक आफ इंडिया ने अपनी बीपीएलआर पौना फीसदी घटा दी है. वहीं दूसरे बैंक भी शुरू हो गए हैं। बैंक आफ इंडिया की नई दर 12.50 प्रतिशत होगी जो एक जनवरी से लागू होगी।

दूसरे बैंक जैसे इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूको बैंक और युनाइटेड बैंक आफ इंडिया भी अगले कुछ दिनों में दरों में कमी की एलान करेंगे।

पिछले हफ्ते वित्त सचिव के साथ हुई बैठक के बाद सरकारी बैंक पहली जनवरी से जमा और ऋण दरों में कमी करने पर राजी हो गए थे।

बैंक आफ इंडिया ने विभिन्न अवधियों की जमा दरों में चौथाई से लेकर एक प्रतिशत तक की कमी की है। अब बैंक दो साल या इससे ज्यादा की जमा पर पौने नौ प्रतिशत की दर देगा। यह बैंक की अधिकतम दर होगी।

उम्मीद है कि कारपोरेशन बैंक इस हफ्ते अरपनी दरों में आधा से लेकर पौना प्रतिशत तक की कमी करेगा। अबी उसकी दर सवा तरेह प्रतिशत है।

इलाहाबाद बैंक के एक अधिकारी के अनुसार बैंक जमाओं पर चौथाई से लेकर पौन प्रतिशत और बीपीएलआर में पौन प्रतिशत तक की कमी कर सकता है।

इसी तरह यूको बैंक भी आधा से लेकर पौन फीसदी तक दरों में कटौती करने की सोच रहा है। उम्मीद है कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इसी सप्ताह फैसला कर लेगा कि दरों में कितनी कटौती करनी है।

आईडीबीआई बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर बंसल ने कहा कि दरों में फे रबदल का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि धन जुटाने की लागत कितनी है और बाजार में कैसी प्रतिस्पर्धा है।

साथ ही चालू और बचत खातों की संख्या भी कम है, इसलिए दूसरे वाणिज्यिक बैंकों के मुकाबले हमारी रकम जुटाने की लागत ज्यादा होती है।

इस समय बैंक की प्रधान ऋण दर 13.5 फीसदी है। पिछले शनिवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी बीपीएलआर पौन फीसदी घटाकर 12.25 फीसदी कर दी थी।इस तरह पिछले दो महीनों में बैंक 1.5 फीसदी तक की कटौती कर चुका है।

लेकिन निजी क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों ने अभी दरों में कटौती का रास्ता नहीं अपनाया है। अभी तक सिर्फ एचडीएफसी बैंक और यस बैंक ने ही आधा-आधा फीसदी की कटौती अपनी दरों में की है।

Advertisement
First Published - December 22, 2008 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement