facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Term Life Insurance लेते समय इन चीजों का रखें ख़ास ख़याल, होगा फ़ायदा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

आज के दौर में जहां हम मंदी, महामारी, बिमारी और बेरोज़गारी जैसे समस्या से जूझ रहे हैं, हमें किसी भी पल नयी आर्थिक समस्या से सामना करना पढ़ सकता है। ऐसे में पहले से तयारी कर लेना एक बेहतर रास्ता है। इस दौर में इंश्योरेंस लेना आवश्यक होगया है, क्यूंकि यह हमें और हमारे परिवार को किसी भी अनहोनी में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे तो कई इंश्योरेंस कंपनियां हैं जिनके पास कई प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी मौजूद हैं।  लेकिन आपके लिए क्या बेहतर है , यह समझना आपके लिए बेहद्द ज़रूरी है।

इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन करने से पहले ये समझ लें की आप इंश्योरेंस लेना क्यों चाहते हैं। आम तौर जो लोग अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति होते हैं, वो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस लेना पसंद करते हैं। यह आपकी ग़ैरमौजूदगी में किसी भी अनहोनी में आपके परिवार को वित्तीय मदद देता है।
 
टर्म इंश्योरेंस क्या होता है ? 

टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) है। यह जीवन की अनिश्चितताओं के खिलाफ आपके अपनों को आर्थिक सुरक्षा देता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाये तो को सम एश्योर्ड (बीमित राशि ) उसके परिवार को मिलेगा। आपकी ग़ैर-मौजूदगी में मिला पैसा आपके परिजनों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करने में मदद करेगा। 

इतना ही नहीं, यह बीमाधारक की मृत्यु के बाद उसकी कर्ज आदि के भुगतान करने में उसके परिवार की भी मदद करेगा। यह परिवार पर किसी भी तरह का आर्थिक भोझ पड़ने से बचाएगा ।

बता दें, कई कंपनियों की ओर से ऐसे भी टर्म इंश्योरेंस दिए जाते हैं, जिसमें पॉलिसीधारक को कोई गंभीर बीमारी होने पर कंपनी की ओर से एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है।

किसी भी कंपनी से टर्म इंश्योरेंस लेने से पहले जांच-पड़ताल करना अधिक आवश्यक है। क्यूंकि आज बाजार में इतने विकल्प मौजूद हैं की गलती होना निश्चित है।  ऐसे में सोच समझ कर फैसला करना आपकी ज़िम्मेदारी है। 

टर्म इंश्योरेंस लेने से पहले व्यक्ति को अपनी जरूरतों की पूरी लिस्ट बना लेनी चाहिए। आपको सुनिश्चित करना चाहिए की इंश्योरेंस के प्रीमियम की तुलना में आपको मिल रही सुविधाओं पर्याप्त है की नहीं। आपको कंपनियों के क्लेम सेटेलमेंट रेश्यो को भी देखना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि कौन-सी कंपनी आपका क्लेम कितनी जल्दी अप्रूव करती है।

Advertisement
First Published - September 23, 2022 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement