facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकसSBI Q1 results: मुनाफा 10.23% बढ़कर ₹21,121 करोड़ पहुंचा, लोन ग्रोथ के चलते शानदार प्रदर्शननए Closing Auction System के बाद बाजार हुआ स्थिर, आखिरी मिनटों की उठा-पटक में कमी

कुछ और बैंकों ने भी बढ़ाई उधारी दरें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:41 AM IST

इलाहाबाद बैंक ने अपने प्राइम लेंडिंग दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने पीएलआर को आधा प्रतिशत बढ़ाकर 13.50 प्रतिशत कर दिया है और यह पहली जुलाई 2008 से प्रभावी होगी।


बैंक ने जारी अपने एक बयान में कहा है कि पिछले दिनों रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और सीआरआर में बढ़ोतरी किए जाने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना अनिवार्य हो गया था। इसके अलावा बैंक ने विभिन्न मैच्योरिटी प्लान में टर्म डिपॉजिट इंटरेस्ट दरों में भी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

अब एक से तीन वर्ष तक की समयावधि वाली योजनाओं के लिए अधिकतम जमा पर ब्याज दर सालाना 9.50 प्रतिशत होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि के लिए यह दर 10 प्रतिशत होगी। उधर, विजया बैंक ने भी आज अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। 1 जुलाई से परिवर्तित दरें प्रभावी होंगी। बैंक ने 180 से 364 दिनों की अवधि की जमाओं पर ब्याज दर को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया है, जबकि इस अवधि से अधिक और 2 वर्ष से कम की अवधि पर दरें 8.8 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी कर दी गई हैं।

देना बैंक ने भी बीपीएलआर बढ़ा दी है। देना बैंक ने आज कहा कि उसने मानक प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर ) में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 13.5 प्रतिशत कर दिया है।  बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार यह बदलाव कल से प्रभावी होगा। बैंक ने 180 दिन तथा अधिक अवधि की घरेलू सावधि जमाओं पर ब्याज को भी 0.25-0.75 प्रतिशत बढ़ा दिया है। बैंक की दो साल तथा इससे अधिक की जमाओं पर ब्याज दर अब नौ प्रतिशत होगी।

Advertisement
First Published - June 30, 2008 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement