facebookmetapixel
Advertisement
E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेश

गैर फार्म सेक्टर के लिए स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:40 AM IST

किसान क्रेडिट कॉर्ड को मिले जबरदस्त रेस्पांस से उत्साहित होकर रिजर्व बैंक ने गैर-कृषि क्षेत्र के स्वरोजगार वाले लोगों के लिए बहुउद्देशीय स्व-रोजगार क्रेडिट कार्ड जारी करने का सुझाव मान लिया है।


ऐसे कार्ड गैर-फार्म क्षेत्र में स्व रोजगार करने वाले लोगों को दिया जाएगा। नेशनल कमीशन फॉर इंटरप्राइजेज इन अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर का कहना है कि रिजर्व बैंक का आंतरिक कार्य समूह स्व रोजगार क्रेडिट कार्ड की अनुशंसाओं को लागू करने को सहमत हो गया है।

बैंकों को चाहिए कि वो गैर फार्म के असंगठित सेक्टर में इस कार्ड को लोकप्रिय बनाएं। रिजर्व बैंक का कहना है कि इस क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी और उन्हें ऋण लेने के लिए अलग से किसी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

इस बारे में रिजर्व बैंक के वर्किंग ग्रुप का कहना है कि इसके लिए क्रेडिट इंफार्मेशन कंपनियों को जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर देना चाहिए ताकि क्रेडिट रिकार्ड भी जल्दी मुहैया हो सके, जो असंगठित क्षेत्रों में धन का प्रवाह बढ़ाने के लिए जरूरी है। सरकार ने अर्जुन के सेनगुप्ता की अध्यक्षता में एक कमीशन का गठन किया था जिसने असंगठित क्षेत्रों के लिए स्व-रोजगार क्रेडिट कार्ड जारी करने का सुझाव दिया था।

कमीशन ने यह सुझाव किसान क्रेडिट कार्डों की भारी सफलता को देखते हुए ही दिया था। ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को सुविधा देना ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य रहा है। इससे किसानों को खेती के जरूरत का सामान खरीदने में समय से और पर्याप्त मात्रा में मदद मिली है।

Advertisement
First Published - June 4, 2008 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement