facebookmetapixel
Advertisement
कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?

क्रेडिट कार्ड पर भी कैंची

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:04 PM IST

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली कुछ सुविधाओं से नए साल में अब लोगों को वंचित होना पड़ सकता है, क्योंकि कार्ड जारी करने वाले बैंक सुविधाओं को सीमित करने की योजना बना रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि क्रेडिट कार्डधारक को नकद रकम तक निकालने की सुविधा है, वहीं कुछ कंपनियां कार्ड के जरिए खरीदारी पर खास छूट या ऑफर तक देती हैं। लेकिन संभावना है कि ये सुविधाएं अब जल्द ही खत्म कर दी जाएंगी।

बार्कले समूह ने अपने ग्राहकों से कहा है कि अब उन्हें नकद निकासी की सुविधा नहीं दी जाएगी। खास बात यह कि कार्डधारकों को टैक्स्ट मैसेज के जरिए इस बदलाव की सूचना दी जा रही है। कस्टमर केयर के एक एक्जिक्यूटिव ने बताया कि सभी तरह के कार्डधारकों की लिमिट को घटा दिया गया है।

एचएसबीसी ने भी अपने ग्राहकों की क्रेडिट लिमिट कम कर दिया है। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले देश के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने फिलहाल इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बैंक अगले कुछ हफ्तों में इसकी घोषणा कर सकता है।

हालांकि आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने कार्ड के जरिए खरीदारी आदि पर दिए जाने वाले रिवार्ड प्वॉइंट को खत्म कर दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक इस बारे में अपने ग्राहकों को मासिक स्टेटमेंट के जरिए सूचना दे चुका है, वहीं एचडीएफसी बैंक ने मासिक स्टेटमेंट में यह कहा है कि माई रिवॉर्ड स्कीम को अगले माह में अपडेट किया जाएगा।

आईसीआईसीआई बैंक ने बताया कि सभी तरह के कार्डों पर एक्सप्रेस रिवार्ड प्रोग्राम बंद कर दिया गया है, जबकि बेसिक रिवार्ड प्र्रोग्राम अभी जारी है। इस बारे में ई-मेल से पूछने पर अन्य बैंकों ने कोई जवाब नहीं दिया।

ब्रिक्स सिक्योरिटीज के विश्लेषक दीपक अग्रवाल का कहना है कि बैंकों ने जोखिम कम करने और डिफॉल्टर होने से बचाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर नकद और क्रेडिट की सीमा में कटौती की है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। ऐसे में लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए खूब खर्च कर रहे हैं, जिससे बैंकों को खतरा महसूस हो रहा है। विश्लेषकों का यह भी कहना है कि बैंक आने वाले कुछ दिनों में ब्याज मुक्त अवधि को भी कम कर सकते हैं।

नए साल के रंग में पड़ेगा भंग

बैंकों ने क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं में की कटौती

क्रेडिट सीमा और नकद निकासी पर चली कैंची

जोखिम कम करने के लिए बैंकों ने उठाए कदम

Advertisement
First Published - December 31, 2008 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement