facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

एसबीआई एमएफ का आईपीओ अगले साल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:50 PM IST

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई म्युचुअल फंड) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बाजार में पेश हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
परिसंपत्ति प्रबंधक के आईपीओ का आकार 7,000 से 7,500 करोड़ रुपये तक का हो सकता है, जो देश की सबसे बड़ी एमएफ कंपनी का मूल्यांकन 70,000 से 75,000 करोड़ रुपये पर पहुंचा देगा।
फंड हाउस व एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आईपीओ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निवेश बैंकरों पर जल्द ही अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। बाजार नियामक सेबी के पास डीआरएचपी जनवरी के आखिर तक जमा कराया जाएगा।
एसबीआई एमएफ, भारतीय स्टेट बैंक और यूरोप की अग््रणी संपत्ति प्रबंधक अमुंडी का 63:37 के अनुपात वाला संयुक्त उद्यम है। बैलेंस शीट के आकार के लिहाज से एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।
दोनों साझेदारों ने बुधवार को अपनी आईपीओ योजना का आधिकारिक ऐलान किया।
एसबीआई ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा, बैंक के सेंट्रल बोर्ड की कार्यकारी समिति ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बैंक की छह फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचने की संभावना तलाशने को कहा है, जो सभी नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा।
फ्रांस की साझेदार ने एक अलग सूचना में क हा, अमुंडी इस पर पहल का समर्थन करती है और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में अपनी करीब 4  फीसदी हिस्सेदारी बेचने का इरादा जताती है। आईपीओ साल 2022 में आएगा, जो नियामकीय मंजूरी व बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा।
एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, साझेदार 20 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी पर नजर बनाए हुए हैं, जो  बैंंक की जमाओं व कर्ज आधार के समान होगा। उन्होंंने कहा कि आईपीओ से एसबीआई, अमुंडी और ईसॉप्स धारकों को नकदी में मदद मिलेगी।
उन्होंंने कहा, आईपीओ से मिलने वाली रकम और एसबीआई एमएफ का भविष्य में होने वाला विनिवेश बैंक का पूंजी आधार मजबूत करने में मदद करेगा।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (एमकैप 1.18 लाख करोड़ रुपये) और एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (एमकैप 84,570 करोड़ रुपये) के बाद बाजार मेंं सूचीबद्ध होने वाले एसबीआई एमएफ बैंक की तीसरी सहायक होगी। बैंक एसबीआई जनरल इंश्योरेंस को भी सूचीबद्ध कराने पर विचार कर रहा है।
सितंबर के आखिर में एसबीआई एमएफ का एयूएम 5.78 लाख करोड़ रुपये था और बाजार हिस्सेदारी 16 फीसदी।

Advertisement
First Published - December 15, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement