facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

एसबीआई ने भी पीएलआर बढ़ाई, कर्ज होगा महंगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:00 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने बेंचमार्क प्रमुख उधारी दर (पीएलआर) में आधा फीसदी की बढ़ोतरी की गुरुवार को घोषणा की है।


इस घोषणा के बाद एसबीआई की पीएलआर बढ़कर 12.75 फीसदी हो गई है। यह निर्णय बैंक की आल्को बैठक में किया गया। जानकारों का कहना है कि बैंक के इस कदम से कर्ज महंगा हो जाएगा।

एसबीआई के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक मुकंद ने बताया कि यह संशोधन पीएलआर से जुड़े सभी तरह के कर्जों पर लागू होगा और एसबीआई केवल अपनी बेंचमार्क दरों को पुन: स्थापित कर रहा है। मुकंद ने कहा कि बैंक ने जनवरी में तरलता की स्थितियों को ध्यान में रखकर अपना पीएलआर घटा दिया था।

हालांकि उन्होंने कहा कि हालांकि बैंक ने जमा की ब्याज दरों में संशोधन नहीं करने का निर्णय किया है। एसबीआई का निर्णय ऐसे समय आया है जब एचडीएफसी बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और यस बैंक जैसे बैंकों ने अपना मार्जिन बचाने के लिए बीपीएलआर में चौथाई से एक फीसदी की रेंज में बढ़ोतरी की है।

एसबीआई के अध्यक्ष ओ.पी. भट्ट ने हाल ही में कहा था कि फंडों की लागत बढ़ने से बैंक अपने मार्जिन पर दबाव महसूस कर रहा है। इसलिए बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए बैंक अपनी ब्याज दर के ढांचे की समीक्षा करेगा। उधर, यूनियन बैंक आफ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रमुख उधारी आधा फीसदी बढ़कर 13.25 फीसदी कर दिया है, जो एक जुलाई से प्रभावी होगा।

एसबीआई ने पीएलआर आधा फीसदी बढ़ाई
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी की पीएलआर बढ़ाने की घोषणा

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement