facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

वेतन बढ़ोतरी का बैंकों के बही खाते पर तत्काल असर नहीं

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:24 AM IST

बैंक यूूनियनों और प्रबंधन के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर हुए समझौते का निकट भविष्य में बैंकों की बैलेंस सीट पर असर पढऩे की संभावना नहीं है।
बैंक प्रबंधन और उनसे जुड़े मजदूर संगठन बुधवार को 35 बैंकों के मौजूदा वेतन बिल में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सहमत हो गए। साथ ही पहली बार सरकारी बैंकों में प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) पर सहमति बनी है।  वेतन में यह बदलाव 1 नवंबर 2017 से प्रभावी होगा और अक्टूबर 2022 तक लागू रहेगा। इससे  करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें सरकारी बैंक, ओल्ड जनरेशनल प्राइवेट बैंक जैसे फेडरल बैंक और धनलक्ष्मी बैंक और कुछ विदेशी बैंक शामिल हैं।
 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए पहली बार पीएलआई (यह निजी और विदेशी बैंकों के लिए वैकल्पिक होगा, जो समझौते का हिस्सा है) लागू किया गया है और यह बैंक के सालाना परिचालन या शुद्ध मुनाफा पर निर्भर होगा। 
सरकारी बैंकों सहित बैंकों पर कुल वेतन बिल मार्च 2017 में मोटे तौर पर सालाना 55,000 से 56,000 करोड़ रुपये था। नए समझौते से सालाना 7,900 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। 
एक  सरकारी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, संभावित वेतन वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बैंकों ने पहले ही अपने खाते में 80-90 प्रतिशत का प्रावधान कर दिया है। 
कर्मचारियों को बैंक के मुनाफे के हिसाब से प्रति वर्ष 5 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। परिचालन मुनाफा 5 प्रतिशत से कम होने पर अतिरिक्त भुगतान नहीं होगा।

Advertisement
First Published - July 23, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement