facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

रुपये में फिर आई तेजी; 19 पैसे चढ़कर 48.62 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:51 PM IST

एशियाई बाजारों के सूचकांकों में आई तेजी के संकेतों के बाद भारतीय बाजारों में उछाल की आशंका के कारण फंडों द्वारा ताजा पूंजी प्रवाह के अनुमान से बैंकों द्वारा भारी मात्रा में डॉलर की बिक्री किए जाने से आज शुरुआती कारोबार के तहत अमेरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे मजबूत हुआ।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा रुपया अमेरीकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 48.62 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जिसमें कल बंद हुए 48.81/82 के स्तर से आज 19 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। कल, रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 48.81/82 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजारों में उछाल आने की आशंका के चलते ताजा पूंजी प्रवाह और बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री किए जाने से भारतीय मु्द्रा रुपया में तेजी का रुख बना हुआ है।

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement