facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

रेपो रेट में हो सकती है और वृध्दि

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:02 AM IST

स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के नई प्रबंध निदेशक रेणू चल्लु का कहना है कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर रिजर्व बैंक रेपो रेट में और  बढ़ोतरी कर सकती है।


उन्होंने कहा कि वे सोचती हैं कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में और कुछ सीमा तक बढ़ोतरी कर सकती है और बैंको की प्रतिक्रिया भी उसी समय में आएगी। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि मौजूदा हालात में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद लेंडिंग दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने जा रही है।

चल्लु के अनुसार काफी समय बाद महंगाई की दर दो अंकों में पहुंचने की कगार पर है। इसका असर अब आम आदमियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा दिया कि तरलता पर महंगाई का जबरदस्त असर पड़ा है, जबकि क्रे डिट पहले की अपेक्षा और अधिक महंगी हो गई है। इसके अलावा किसी नई योजना को शुरू करने में भी महंगाई बाधक साबित हो रही है।

चल्लु ने बताया कि हालांकि कॉरपोरेट बैंकिंग पर अभी महंगाई का असर ज्याद नहीं हुआ है, लेकिन पर्सनल बैंकिंग के  क्षेत्र में क्रेडिट ऑफटेक पिछले दो महीने में धीमा पड़ गया है। चल्लु ने स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के प्रबंध निदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला होने का गौरव प्राप्त किया।

अगर उनके अगले तीन वर्षों के कार्यकाल में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया का कार्यान्वयन होता है तो चल्लु स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की पहली और अंतिम महिला प्रबंध निदेशक होंगी।

मालूम हो कि इस बैंक की स्थापना 1941 में हैदराबाद के  निजाम ने की थी। बैंक के प्रमुख के रू प मे चल्लु  का मुख्य एजेंडा बैंक के प्रत्येक विभाग में सुधार करना है। इस साल बैंक की देशभर में 50 और नई शाखाएं खोली जाएंगी। वर्तमान में बैंक की देश भर में 1,158 शाखाएं हैं।

एटीएम की संख्या भी मौजूदा 510 से बढ़ाकर 760 की जाएंगी। संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत करते हुए चल्लु ने बताया कि वह बैंक के नॉन-फंड आधारित इनकम में भी बढ़ोतरी की योजना बना रही है और इसके साथ ही कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिं ग पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2008 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement