facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

दिसंबर अंत तक पीएनबी करेगा कर्ज सस्ता!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:04 AM IST

पंजाब नैशनल बैंक इस महीने के अंत तक कर्ज पर ब्याज दरों में और कटौती पर विचार कर सकता है।
पीएनबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. सी. चक्रवर्ती ने कहा कि महीने के अंत में दरों की समीक्षा की जाएगी। जमा और ऋण दरों में और कटौती की जा सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दर कटौती और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार पैकेज की घोषणा के ठीक बाद एचडीएफसी बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे कई प्रमुख बैंकों ने अपनी बेंचमार्क ऋण दरें (पीएलआर) में कमीर कर चुका है।
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने अपनी ब्याज दर दो चरणों में घटा कर 16 फीसदी कर दी, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पीएलआर में 0.75 फीसदी कटौती कर चुका है। यूनियन बैंक ने पीएलआर घटाकर 12.5 फीसदी कर चुका है।
बैंक ने कहा कि विकास की गति को बरकरार रखने के लिए उत्पादक क्षेत्रों को कम कीमत पर ऋण मुहैया कराने के लिए यह कटौती की गई है। पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक ने बाजार में नकदी की स्थिति और बेहतर करने के लिए कई तरह के कदम उठाए थे। बैंक ने रेपो और रिवर्स रेपो दरों में एक-एक फीसदी की कटौती की।
सरकारी बैंकों ने आवास क्षेत्र को संकट से उबारने के लिए 30 जून 2009 तक नए आवास ऋणों को सस्ता कर दिया है। आवासीय इकाइयों की बिक्री प्रोत्साहित करने के लिए इन बैंकों ने पांच लाख तक के ऋण पर 8. 5 फीसदी और पांच से 20 लाख रुपये के ऋणों पर ब्याज 9.25 फीसदी रखी है।

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement