facebookmetapixel
Advertisement
चीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी2030 तक भारत में सेमीकंडक्टर की मांग 150 अरब डॉलर! AI और डेटा सेंटर देंगे सबसे बड़ा बूस्टरामकृष्ण फोर्जिंग्स को विदेशों से बड़ा भरोसा! FY27 में निर्यात 35% तक पहुंचाने का लक्ष्य, यूरोप-अमेरिका से बढ़े ऑर्डर2 नई SUV बदलेंगी Hyundai की किस्मत? कंपनी ने FY27 के लिए बनाया बड़ा प्लानअब AI तय करेगा क्या बिकेगा और कितना बिकेगा! Target ने बदली रिटेल की पूरी रणनीतिट्रंप के यू-टर्न से टूटा कच्चे तेल का बाजार, ब्रेंट 4% से ज्यादा और WTI 5% से ज्यादा लुढ़काStock Market Today: GIFT Nifty में 100 से ज्यादा अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; कच्चा तेल करीब 5% फिसलामहिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाका

क्रेडिट कार्ड पर 30 फीसदी से अधिक ब्याज!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:56 PM IST

सर्वोच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के उस फैसले को निरस्त कर दिया है जिसमें आयोग ने क्रेडिट कार्ड के ऊपर लगने वाले ब्याज दर की सीमा 30 फीसदी तय की थी।
नए आदेश के अनुसार बैंक अब क्रेडिट कार्ड पर 30 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आयोग के इस फैसले के खिलाफ भारतीय बैंक संघ, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एचएसबीसी और सिटीबैंक ने अपील की थी जिस पर सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी हामी भर दी थी।
हालांकि आज भी सर्वोच्च न्यायालय में इस बात पर जमकर बहस हुई क्योंकि आयोग का आदेश आगामी 13 फरवरी से लागू होने वाला था। बैंकों की त्वरित सुनवाई के आग्रह के बीच बी एन अग्रवाल की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग के आदेश पर रोक लगा दी।
ब्याज दरों को 30 फीसदी से ज्यादा किए जाने के पीछे बैंकों का तर्क था कि ब्याज दरों को तय करने का अधिकार सिर्फ रिजर्व बैंक को है और वे उसी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।
इस मामले में आयोग के पास जाने वाले संगठन आवाज का कहना था कि बैंक भुगतान नहीं करने पर ब्याज के साथ कुछ अन्य शुल्क भी वसूलते हैं, जो कुल मिलाकर लगभग 90 फीसदी रकम हो जाती है।

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement