facebookmetapixel
बजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावट

मुद्रा योजना के पूरे हुए आठ साल, ज्यादा राशि के लोन देने को इच्छुक ऋणदाता

Last Updated- April 13, 2023 | 7:46 PM IST
Mudra Yojana

ऋणदाता मुद्रा योजना में 50,000 से 10 लाख रुपये की श्रेणियों में संख्या में अपना आधार बढ़ाकर कारोबार का इजाफा करने के इच्छुक हैं। वित्त मंत्रालय की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई ) पर जारी आंकड़ों के मुताबिक ऋणों का असमान्य वितरण हुआ है। इस क्रम में शिशु श्रेणी (50,000 रुपये तक में) में 83 फीसदी ऋण (संख्या के मामले में) रहे। दो अन्य श्रेणियों किशोर (50,000 से 5 लाख रुपये) में 15 फीसदी और तरुण श्रेणी में (5 लाख से 10 लाख) में 2 फीसदी ऋणों की संख्या थी।

सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यकारियों के मुताबिक इस योजना में बहुत अच्छे ढंग में काम किया है और इसमें आमूलचूल बदलाव की जरूरत नहीं है। इस योजना के विस्तार के साथ इसे लागू करने में कुछ बदलवा की जरूरत होगी और यह ऋणदाता के कारोबारी संचालन के स्तर पर होगी। उन्होंने जोर दिया कि अधिक राशि के ऋण की हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत है। इससे रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। बैंकरों के मुताबिक शिशु श्रेणी से ध्यान हटाने की कोई जरूरत नहीं होनी। यह योजना अपने आठ साल पूरे कर चुकी है। इस योजना को शुरू करने का ध्येय यह था कि समाज में सबसे निचले स्तर तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाया जाए।

मुद्रा योजना के तहत सावधि ऋण और कार्यशील पूंजी के लिए धन मुहैया करवाया जाता है। यह विनिर्माण, कारोबार और सेवा क्षेत्रों के लिए आय बढ़ाने के लिए है। इस योजना के दायरे में खेती से जुड़ी गतिविधियां जैसे कुक्कुट पालन, डेयरी और मधुमक्खी पालन को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शुरुआत से लेकर अब तक 23.2 लाख करोड़ रुपये के 40.8 करोड़ ऋण मंजूर किए गए हैं।

First Published - April 13, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट