facebookmetapixel
Advertisement
Energy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचलGlobal UPI: दुनिया भर में चला UPI का जादू, विदेशों में लेनदेन का आंकड़ा 10 लाख के पारअसम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: दुनिया ने देखा भारतीय एआई का दम, AI समिट बना एक निर्णायक मोड़Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली-मेरठ का सफर अब 60 मिनट से भी कम, PM ने किया रैपिड रेल का उद्घाटन

Kotak Mahindra Q2 Results: सितंबर तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर 3,344 करोड़ रुपये पहुंचा

Advertisement

Kotak Mahindra Bank की ब्याज आय भी इस दौरान उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 13,216 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,193 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 19, 2024 | 3:01 PM IST
Kotak mahindra bank
Representative Image

Kotak Mahindra Q2 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5% की मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे बैंक का शुद्ध मुनाफा 3,344 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,191 करोड़ रुपये था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि उसकी कुल आमदनी इस तिमाही में 15,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,507 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय भी इस दौरान उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 13,216 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,193 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी 11% की वृद्धि दर्ज की गई, जो इस तिमाही में 7,020 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 6,297 करोड़ रुपये था।

पिछले साल की तुलना में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) घटकर 4.91% पर आ गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के अंत में यह 5.22% था। सितंबर 2024 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर कुल ऋण का 1.49% रह गईं, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.72% थीं। हालांकि, शुद्ध एनपीए में मामूली वृद्धि हुई, जो 0.37% से बढ़कर 0.43% पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 3:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement