facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का नया दौर, बैंकिंग सिस्टम से बाहर से जुट रहा है धन: केवी कामत

Advertisement

नैबफिड चेयरमैन केवी कामत ने कहा कि बैंकों का इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग में दौर खत्म हो चुका है, अब पूंजी बाजार, म्युचुअल फंड और बीमा कंपनियां अहम भूमिका निभा रही हैं

Last Updated- September 18, 2025 | 10:15 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट (नैबफिड) के चेयरमैन केवी कामत ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंडिंग के प्राथमिक स्रोत के रूप में बैंकों का युग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए बैंकों से ऋण मिलना अब संभव नहीं है, क्योंकि बैंकों की देनदारियां कम समय की होती हैं, जो उन्हें 10-15 वर्षों से अधिक की अवधि वाली परियोजनाओं के लिए ऋण देने से रोकती हैं। उन्होंने मैच्योरिटी के साथ तालमेल न होने को ढांचागत व्यवधान बताया है।

इसके बजाय बुनियादी ढांचा क्षेत्र को धन मुहैया कराने के मसले में बागडोर अब पूंजी बाजार, म्युचुअल फंड, पेंशन फंड और बीमा कंपनियों के पास जा रही है। ये संस्थान स्वाभाविक रूप से लंबी अवधि के निवेश के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ये बाजार काफी परिपक्व हुए हैं।

कामत ने कहा, ‘बैंकिंग व्यवस्था के बाहर से पूंजी जुटाना 5 साल पहले अकल्पनीय था। अब ऐसा हो रहा है। भारत का कॉर्पोरेट जगत अपने आंतरिक स्रोतों, इक्विटी बाजारों और बॉन्ड बाजारों के माध्यम से तेजी से धन जुटा रहा है।’ आंकड़ों के अनुसार बुनियादी ढांचा कंपनियों की चूक वित्त वर्ष 2016 के 8.5 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024 में केवल 0.3 प्रतिशत रह गई। बहरहाल बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण की वृद्धि धीमी हो गई है। 2020 से पहले इसकी वृद्धि दर 10 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2026 में गिरकर सिर्फ 5 प्रतिशत (अनुमानित) रह गई है। यह घटती प्रवृत्ति विशेष वित्तीय संस्थानों और इनोवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स की जरूरत को रेखांकित करती है, ताकि अंतर को भरा जा सके।

 भारत में अधिक डेवलपमेंट फाइनैंस इंस्टीट्यूशन (डीएफआई) की जरूरत को लेकर कामत ने कहा कि संस्थानों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा डीएफआई को पूंजी और नवोन्मेषी ढांचे से मजबूत करना सही तरीका होगा। उन्होंने कहा, ‘बुनियादी ढांचा क्षेत्र को दिए जाने वाले धन में जैसे जैसे वृद्धि होगी, नाबार्ड जैसी डीएफआई को और ज्यादा पूंजी की जरूत होगी। ढांचा मौजूद है। हमें और संस्थानों की जरूरत नहीं है, सिर्फ मजबूत संस्थानों की जरूरत है।’ भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को धन मुहैया कराने का मामला और बाधा से अवसर की ओर बढ़ रहा है।  कामत ने कहा, ‘यदि हम जीडीपी वृद्धि 7.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत पर रखते हैं, तो व्यवस्था में धन की कमी नहीं होगी। यह गति, विश्वास और स्मार्ट तैनाती के बारे में है।’

2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन को प्राप्त करने के लिए भारत को इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 776 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह पूरे भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की 186 लाख करोड़ रुपये के कुल वर्तमान ऋण बुक से चार गुना अधिक है।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement