facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

IndusInd Bank: लेखा चूक या धोखाधड़ी? अब जाकर बैंक ने लिया बड़ा फैसला, इस फर्म को दी जांच की जिम्मेदारी

Advertisement

इंडसइंड बैंक भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, जिसका बैलेंस शीट 63 बिलियन डॉलर का है।

Last Updated- March 23, 2025 | 5:08 PM IST
IndusInd Bank

IndusInd Bank Scandal: प्राइवेट सेक्टर का बैंक इंडसइंड बैंक ने ग्रांट थॉर्नटन को पड़ताल करने के लिए नियुक्त किया है, ताकि इस महीने पकड़े गए लेखा संबंधी चूकों की जांच हो सके और यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई धोखाधड़ी या आंतरिक चूक का सबूत है या नहीं। यह जानकारी दो ऐसे लोगों ने दी, जिन्हें इस मामले की सीधी जानकारी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

इंडसइंड बैंक भारत का पांचवां सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, जिसका बैलेंस शीट 63 बिलियन डॉलर का है। इसके शेयरों में 10 मार्च को यह खुलासा होने के बाद से करीब 23.4 प्रतिशत की गिरावट आई है कि इसके डेरिवेटिव पोर्टफोलियो का मूल्य लगभग 2.35 प्रतिशत, यानी 175 मिलियन डॉलर, से ज्यादा आंका गया था। यह गलती बैंक के अंदर की गैर-अनुपालक ट्रेड्स (non-compliant internal trades) की वजह से हुई। लेखा में यह अंतर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के खिलाफ था, हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इंडसइंड बैंक की पूंजी ठीक स्थिति में है।

स्टॉक एक्सचेंज को नहीं बताया था नाम

इंडसइंड ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने एक अनाम फर्म को समस्या की जड़ का पता लगाने और चूकों की पहचान करने के लिए नियुक्त किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि इसमें संभावित धोखाधड़ी से जुड़े लेनदेन की जांच भी शामिल होगी। रविवार को दो सूत्रों ने कहा कि ग्रांट थॉर्नटन ही वह फर्म है जिसे नियुक्त किया गया है और इसकी व्यापक फॉरेंसिक समीक्षा में उन लेनदेन में धोखाधड़ी के किसी भी सबूत का आकलन शामिल होगा। उन्होंने गोपनीयता के कारण अपना नाम नहीं बताया।

पहले सूत्र ने बताया कि ग्रांट थॉर्नटन उन व्यक्तियों की जिम्मेदारी भी तय करेगा जो इन चूकों के लिए जवाबदेह थे, और सभी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के लेखा उपचार की समीक्षा करेगा। सूत्र ने आगे कहा कि ग्रांट थॉर्नटन यह भी जांचेगा कि क्या इन लेनदेन से जुड़ी कोई जानबूझकर की गई आंतरिक गलत बयानी थी।

इंडसइंड और ग्रांट थॉर्नटन ने रॉयटर्स के टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडसइंड बैंक के CEO और उनके डिप्टी से कहा था कि वे बड़े लेखा चूकों के कारण जल्द से जल्द अपने पद छोड़ दें, जैसे ही उनके प्रतिस्थापन मिल जाएं। हालांकि, इंडसइंड बैंक ने इन दावों का जोरदार खंडन किया और कहा कि ये “तथ्यात्मक रूप से गलत” हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement