facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

संकटग्रस्त बैंकों से भारत का भी कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:29 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक समीक्षा में कहा गया है कि भारतीय बैंकों का करीब 1 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार वित्तीय संकट का सामना कर रहे कुछ प्रमुख अमेरिकी और यूरोपीय वित्तीय संस्थानों के साथ है।


इन वित्तीय संस्थानों में लीमन ब्रदर्स और एआईजी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। देश के दस सरकारी और दो निजी बैंकों का अमेरिका के  प्रमुख वित्तीय संस्थान वाकोविया कॉर्पोरेशन, वाशिंगटन म्युचुअल, एआईजी, लीमन ब्रदर्स और एक यूरोपीय संस्थान फोर्टिस के साथ 1.08 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार है।

इनमें से करीब 44 करोड़ 56 लाख डॉलर का कारोबार फंड आधारित है जबकि 63 करोड़ 42 लाख डॉलर का कारोबार गैर-फंड आधारित है।

भारतीय बैंकों के अमेरिकी और कुछ यूरोपीय वित्तीय संस्थानों के साथ कारोबार पर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि हाल में अमेरिका और यूरोप के कुछ प्रमुख वित्तीय संस्थानों के धराशायी होने के मद्देजनर आरबीआई ने भारत के 37 बड़े बैंकों के इन वित्तीय संस्थानों के साथ 30 सितंबर 2008 तक के कारोबार की समीक्षा की थी।

इन मामलों से जुड़े भारतीय बैंकों ने 4 करोड़ 73 लाख डॉलर का प्रावधान किया है। देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने खुलासा किया था कि ब्रिटेन में उसकी इकाई ने लीमन ब्रदर्स के सीनियर बांड में 8 करोड़ डॉलर तक का निवेश किया था।

Advertisement
First Published - December 29, 2008 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement