facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल देगी 867 करोड़ रुपये बोनस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:56 AM IST

निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 21 के लिए सभी पात्र भागीदार पॉलिसीधारकों के लिए पिछले वित्त वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक 867 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस की घोषणा की है, जो इस बीमा कंपनी द्वारा घोषित किया जाने वाला अब तक का सबसे अधिक बोनस है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 31 मार्च, 2021 तक परिचालित सभी भीगदार पॉलिसी यह बोनस प्राप्त करने के लिए पात्र हैं और इसे पॉलिसीधारकों के लाभों में जोड़ दिया जाएगा। बोनस कंपनी के भागीदार पॉलिसीधारक के फंड द्वारा उत्पन्न लाभ का हिस्सा है, जिसे उनके गारंटीशुदा परिपक्वता लाभों में जोड़ा जाता है। कहा जा रहा है कि बीमा कंपनी द्वारा घोषित इस बोनस से करीब 9.8 लाख भागीदार करने वाले धारकों को लाभ होगा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा ‘कंपनी के कड़े निवेश दर्शन ने स्थापना के बाद से और बाजार चक्रों में अपने पोर्टफोलियो में शून्य चूक सुनिश्चित की है। 31 मार्च, 2021 तक नियत आय पोर्टफोलियो का 96.8 प्रतिशत हिस्सा सॉवरिन या एएए-रेटेड पत्र में निवेश किया गया है।’ यह बीमा कंपनी अब लगातार 15 वर्षों से बोनस की घोषणा करती आ रही है, जो पॉलिसीधारकों को बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न देने के लिए ग्राहक-केंद्रितता और दीर्घकालिक निवेश के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

Advertisement
First Published - June 7, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement