facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

‘आईसीआईसीआई बैंक को खतरा नहीं’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:09 PM IST


अमेरिकी बैंकों के दिवालियेपन की खबर और विदेशी बैंकों की बुरी हालत से भारतीय भी पसोपेश में आ गए हैं। बाजार में इस तरह की अफवाहें भी आने लगी हैं कि इसका असर आईसीआईसीआई बैंक पर भी पड़ सकता है। इस वजह से लोग जल्दबाजी में आईसीआईसीआई बैंक से पैसा निकालने लगे। इस प्रक्रिया पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक में नकदी की कोई कमी नहीं है। रिजर्व बैंक ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के वित्तीय सामर्थ्य को लेकर अफवाहें उड़ीं और लोग कुछ स्थानों पर एटीएम और बैंक शाखाओं से पैसे निकालने लगे। भारतीय रिजर्व बैंक घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है और उसने आईसीआईसीआई बैंक को पर्याप्त नकदी मुहैया कराने का प्रबंध किया है, ताकि बैंक की शाखाओं और एटीएम पर ग्राहकों की मांग पूरी की जा सके। इस बीच आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक केवी कामत ने अफवाहों के जरिए शेयरों को अस्थिर करने की साजिश की जांच के लिए सेबी और सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम हमारी परेशानियों से अवगत हैं और वे हमारा समर्थन कर रहे हैं।



Advertisement
First Published - September 30, 2008 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement