facebookmetapixel
Advertisement
AI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिए

एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड सितंबर से महंगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:05 AM IST

फंडों की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के कारण सिकुड़ते क्रेडिट से परेशान एचडीएफसी बैंक ने पहली सितंबर से अपने क्रेडिट कार्ड पर मासिक शुल्क बढाने का निर्णय लिया है।


बैंक सभी श्रेणी के कार्डों में यह शुल्क बढाएगा। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार क्लासिक, प्रीमियम और सुपर प्रीमियम में लगने वाला शुल्क अब हर महीने क्रमश: 3.25 फीसदी, 3.15 फीसदी और 3.05 फीसदी होगा। वर्तमान में बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2.75 फीसदी से लेकर 2.95 फीसदी शुल्क लेता है।

इन अधिकारी के अनुसार बैंक कई सालों बाद पहली बार क्रेडिट कार्ड पर शुल्क बढाने जा रहा है। यह निर्णय फंडों पर लागत बढ़ने कारण लेना पड़ रहा है, जिसके चलते मुनाफे को बरकरार रखना खासा मुश्किल हो रहा है। ज्ञातव्य है कि मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया गया था, इसके कारण फंडों की लागत बढ़ गई। 28 जून को खुदरा मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) अवमूल्यन की दर 11.89 फीसदी के 13 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी के कार्डधारकों की संख्या 40 लाख है। कार्डों के कुल बाजार में बैंक की हिस्सेदारी 15-17 फीसदी है।

अब तक कई प्रायवेट बैंक क्रेडिट कार्ड में शुल्क बढा चुके हैं। इससे पहले देश की सबसे बड़ी प्रायवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने दूसरी बैंकों के साथ क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले शुल्क में वृध्दि की थी। आईसीआईसीआई 80 लाख क्रेडिट कार्ड जारी 34फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी  है।  

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement