facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

एचडीएफसी बैंक ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ आईटी प्रयोक्ता पुरस्कार’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:43 AM IST

भारत के प्रमुख बैंकों में शुमार, एचडीएफसी बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ तरीके से सूचना एवं तकनीक का अपने परिचालन में उपयोग किए जाने के कारण ‘नैसकॉम – सीएनबीसी टीवी 18 आईटी प्रयोक्ता पुरस्कार 2008’ अपने नाम कर लिया है।
इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2003 में नैसकॉम द्वारा की गयी थी। आज के व्यापारिक पुरस्कारों में यह भारत में व्यापारिक संगठनों में एक सम्मानित पुरस्कार माना जाता है।
उल्लेखनीय है कि कुल 12 वर्गीकृत क्षेत्रों में इस पुरस्कार को दिया गया। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (विनिर्माण), भारतीय जीवन बीमा निगम (बीमा), भारती एयरटेल (टेलीकॉम), आईटीसी (रिटेल एवं लॉजिस्टिक्स), डॉ रेड्डीज (फार्मा) और शंकर नेत्रालय (स्वास्थ्य) ने अपने-अपने क्षेत्रों में बाजी मारी।
एचडीएफसी बैंक के मुख्य सूचना अधिकारी अनिल जग्गिया ने बताया, ‘ इस वर्ष ग्राहकों एवं उद्यमियों की बेहतरी के लिए किए गए तमाम प्रयासों का परिणाम आखिरकार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के रुप में मिला है, जो वाकई में हमारे लिए काफी खुशियों भरा पल है।’

Advertisement
First Published - December 6, 2008 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement