facebookmetapixel
Advertisement
नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?

खरीदारों तक पहुंचेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 6:33 PM IST

आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश की शुरुआत करते हुए सरकार जल्द ही बैंक के संभावित खरीदारों तक पहुंचेगी और उन्हें सौदे के ब्योरे के बारे में सूचित करेगी। यह सौदा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की आधारशिला रखने जा रहा है।
एक अधिकारी ने कहा कि अपने सलाहकारों के माध्यम से केंद्र निवेशकों के साथ रणनीति बिक्री की योजना को साझा करेगा और साफ करेगा कि इस सौदे का ढांचा कैसा रहने की उम्मीद है।  एक अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) आने और आईडीबीआई बैंक के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित करने के पहले यह कवायद होनी है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की रुचि का आकलन किया जाएगा और उसके मुताबिक लेन-देन की उचित संरचना तैयार की जाएगी।
सरकार निवेशकों को बैंकिंग लाइसेंस के बारे में भी सूचित करेगी, जो बैंक की खरीद के साथ मिलेगा। बैंकों के अलावा निजी इक्विडी फंडों सहित निवेशकों का एक समूह भी बैंक का अधिग्रहण कर सकता है।  बहरहाल यह भारतीय रिजर्व बैैंक के मानदंडों का पालन करते हुए होगा। अधिकारी ने कहा कि कंसोर्टियम के माध्यम से बोली लगाए जाने के मामले में सभी इकाइयों को रिजर्व बैंक के तय दायरे को पूरा करना होगा।
सरकार ने बजट में आईडीबीआई (ट्रांसफर आफ अंडरटेकिंग ऐंड रिपील) ऐक्ट, 2003 में संशोधन किया था, जिससे कि केंद्र की बैंक में हिस्सेदारी खत्म किए जाने के बाद आईडीबीआई बैंक को बैंकिंग रेगुलेशन ऐक्ट की धारा 22 के तहत लाइसेंस मिल सके। इससे वह स्थिति टल गई है कि सरकार द्वारा बैंक की अपनी पूरी शेयरधारिता बेचने पर कर्जदाता को लाइसेंस छोडऩा पड़ता और नए मालिक को नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता।
इसके पहले जब आईडीबीआई बैंक को विकास बैंक से एक बैंकिंग कंपनी के रूप में बदला गया था, उसे रिजर्व बैंक से बैंकिंग लाइसेंस लेने से छूट दी गई थी।
सरकार ने आईडीबीआई बैंक के अधिग्रहण के इच्छुक उम्मीदवारों की जांच में केंद्रीय बैंक को भी शामिल करने के लिए चर्चा शुरू की है। रिजर्व बैंक के साथ हुई चर्चा के मुताबिक केंद्रीय बैंक ईओआई दाखिल होने के बाद जल्द से जल्द बोली लगाने वालों की जांच करेगा। यह अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के निजीकरण की प्रक्रिया से अलग होगा, जहां विनिवेश के दूसरे चरण में बोली लगाने वालों की जांच होती है।

Advertisement
First Published - October 19, 2021 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement