facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

निवेश बैंकरों की शुल्क आय 2023 में रिकॉर्ड 1.3 अरब डॉलर, SBI टॉप पर : LSEG Deals Intelligence

ईसीएम गतिविधियों में 2023 में 31.2 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। यह 2022 की तुलना में यह 59.6 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- January 07, 2024 | 3:06 PM IST
FPI Investments

निवेश बैंकरों की शुल्क आय 2023 में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर के नए शिखर पर पहुंच गई। एलएसईजी डील्स इंटेलिजेंस (पुराना नाम रिफिनिटव) द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 में अनुमानित शुल्क 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। यह 2022 की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। वहीं 2000 से दर्ज किए जा रहे इन आंकड़ों में यह अबतक का सबसे ऊंचा आकंड़ा है।

उच्च इक्विटी और बॉन्ड बिक्री की वजह से निवेश बैंकरों की आय बढ़ी है। एजेंसी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक 10.27 करोड़ अमेरिकी डॉलर के संग्रह के साथ निवेश बैंकिंग शुल्क हासिल करने में शीर्ष पर रहा। यह देश के कुल निवेश बैंकिंग शुल्क का 7.7 प्रतिशत है।

दूसरा सबसे बड़ा शुल्क स्रोत इक्विटी पूंजी बाजार (ईसीएम) ‘अंडरराइटिंग’ से रहा। यह 2023 में 68 प्रतिशत बढ़कर 34.35 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

ईसीएम गतिविधियों में 2023 में 31.2 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। यह 2022 की तुलना में यह 59.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं 2021 के बाद से सर्वाधिक है। ईसीएम पेशकशों की संख्या में भी सालाना आधार पर 48.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

ईसीएम मार्ट का नेतृत्व अनुवर्ती पेशकशों द्वारा किया गया, जो कुल ईसीएम आय का 78 प्रतिशत रहीं। इसमें 24.4 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। यह सालाना आधार पर 105.1 प्रतिशत अधिक है, जबकि मात्रा 39.8 प्रतिशत बढ़ी।

First Published - January 7, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट