facebookmetapixel
Advertisement
UPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारीछत्तीसगढ़ की खनन पर बढ़ती निर्भरता बनी खतरा, कर्ज और राजकोषीय दबाव ने बढ़ाई चिंताक्लासिक लेजेंड्स का बड़ा प्लान, साल के अंत तक दोगुनी से ज्यादा होगी मोटरसाइकल उत्पादन क्षमताFCNR(B) जमा से बैंकों में आई भारी रकम, असामान्य उधारी को लेकर ऐक्सिस बैंक के MD की चेतावनीब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के होटल किराये आसमान पर, एक रात का कमरा 2.50 लाख रुपये तक पहुंचा

भुगतान प्रणालियों में शुल्कों पर पेश होगा चर्चा पत्र

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:59 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक महीने के अंदर एक ऐसा चर्चा पत्र पेश करेगा जिसमें डिजिटल भुगतान के विभिन्न चैनलों से संबंधित शुल्कों के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिससे कि डिजिटल भुगतान को ज्यादा किफायती और आसान बनाया जा सके।
आरबीआई ने कहा है, ‘ऐसा चर्चा पत्र जारी करने का प्रस्ताव है जो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, प्रीपेड भुगतान विकल्पों (कार्ड और वॉलेट), यूपीआई आदि से संबंधित मामलों से जुड़ा होगा।’
इसके अलावा, इस चर्चा पत्र में सुविधा शुल्क, अधिभार आदि और डिजिटल लेनदेन उपयोगकर्ताओं के लिए किफायती बनाने के लिए जरूरी उपायों से संबंधित मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं हासिल की जाएंगी।
जहां डिजिटल भुगतान की मात्रा बढ़ी है, वहीं अक्सर डिजिटल भुगतान को सुगम बनाने वाले व्यवसायियों की लागत बढ़ी है, क्योंकि डिजिटल भुगतान इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने वाली इकाइयां अपनी लागत इन व्यवसायियों पर डाल रही हैं। ग्राहकों से अक्सर ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क नहीं वसूला जाता है, जिससे बोझ पूरी रह से व्यवसायियों पर पड़ता है।

Advertisement
First Published - December 8, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement