facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांग

भारत में शुरू होगा कार्ड प्रोसेसिंग का काम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:46 PM IST

अब घरेलू के्डिट कार्डों के परिचालन संबंधी प्रक्रिया जल्द ही भारत में भी शुरू होने जा रही है। इसके तहत घरेलू भुगतान प्रणाली इंडिया पे अगले कुछ वर्षों में देश में भी सेवा शुरू कर देगी।


हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के पूरा होने में जहां चार से पांच साल लग सकते हैं वहीं इंडिया पे नाम की यह नई प्रणाली अगले साल भारत में काम शुरू कर देगी। शुरुआत में ज्यादा ध्यान एटीएम परिचालन पर दिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है क्रेडिट कार्ड, जिसकी प्रोसेसिंग अभी तक विदेशों में की जाती है, अगले चार से पांच सालों मे भारत से ही प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी।

भारतीय बैंक महासंघ (आईबीए) के सूत्रों के अनुसार इंडिया पे सभी घरेलू परिचालन का काम देखेगी और इसके साथ ही यह भारतीय कार्डधारकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय परिचालन केलिए पेमेंट नेटवर्क जैसे वीसा और मास्टर कार्ड के साथ मिलकर काम करेगी।

सूत्रों के अनुसार प्रोसेसिंग का काम जैसे ही एक बार भारत में शुरू हो जाता है वैसे ही परिचालन की कीमतों में काफी कमी आ जाएगी जिसे बैंकिंग जगत के लिए एक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

मौजूदा समय में वीजा और मास्टर कार्ड द्वारा लिया जानेवाला शुल्क काफी अधिक है। इससे पैसों की जो बचत होगी वो भारतीय कंपनियों के पास जमा होगी जिससे विदेशी मुद्रा के भंडार में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement