facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

गोल्डमैन सैक्स को बफेट का सहारा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:05 PM IST

वारेन बफेट की अगुवाई वाली बर्कशायर हैथवे गोल्डमैन सैक्स में पांच अरब डॉलर (22,500 करोड़ रुपए) निवेश करेगी। संकट के बाद गोल्डमैन सैक्स को एक वाणिज्यिक बैंक में तब्दील कर दिया गया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स ने सार्वजनिक निर्गम के जरिए ढाई अरब डालर जुटाने की घोषणा की है जिससे उसे कुल 7.5 अरब डालर जुटाने में मदद मिलेगी।

गोल्डमैन सैक्स ने बर्कशर हैथवे को पांच अरब डालर मूल्य के परपेचुल प्रीफर्ड स्टॉक बेचने के लिए कंपनी से समझौता किया है।

गोल्डमैन सैक्स के साधारण शेयर कल 125.05 डॉलर पर बंद हुए। इससे बफेट को तुरंत 43.70 करोड़ डॉलर का सीधा पेपर प्रॉफिट हुआ।

बफेट के इस कदम से प्रसन्न न्यूयार्क स्थित हॉलैंड एंड कंपनी के मनी मैनेजर माइकल हालैंड ने कहा कि यह सोने की तश्तरी में पेश किया गया विश्वास मत है।

इस घोषणा के तुरंत बाद गोल्डमैन के शेयर 8.1 फीसदी उछले जबकि स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 फ्यूचर्स में इसके शेयर 15 अंक ऊपर चढ़े। इसके साथ ही गोल्डमैन ने 2.5 अरब डॉलर के कॉमन स्टॉक भी बेचने योजना पेश की है।

बफेट ने गोल्डमैन को बर्कशर के पोर्टफोलियो में शामिल किया है जो पहले ही अमेरिका के कई प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों में निवेश कर चुका है।

रविवार को गोल्डमैन को फेडरल रिजर्व से एक निवेश बैंक से बैंक होल्डिंग कंपनी में तब्दील होने को मंजूरी मिल गई थी। इससे उसके लिए फाइनेंस करना और दूसरी बैंकों को खरीदना आसान हो गया था।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले गोल्डमैन के निवेशकों ने उसके बिजनेस मॉडल को लेकर सवाल उठाए थे। बफेट ने अपने बयान में गोल्डमैन को एक असाधारण संस्थान बताया है जिसके प्रबंधन की टीम में कई विद्वान शामिल हैं जो कंपनी को फिर से पटरी पर ला सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 24, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement