facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश

बीओबी, बीएनपी पारिबा ने बनाया संयुक्त उद्यम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:45 PM IST

बैंक ऑफ बड़ौदा और बीएनपी पारिबा ने सोमवार को बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड के गठन के लिए संयुक्त उद्यम का ऐलान किया। परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 50.1 फीसदी होगी जबकि बीएनपी पारिबा के पास एएमसी की बाकी 49.9 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
इस इकाई के लिए सुरेश सोनी को सीईओ नियुक्त किया गया है। नई इकाई दोनों साझेदारों की ताकत का इस्तेमाल खास तौर से भारत में खुदरा व संस्थागत क्लाइंटों के लिए तैयार योजनाओं की पेशकश के लिए करेगी।
साल 2019 में बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा ऐसेट मैनेजमेंट इंडिया का विलय बीएनपी पारिबा ऐसेट मैनेजमेंट इंडिया के साथ करने का ऐलान किया था और प्रस्तावित लेनदेन में किसी तरह की नकदी की बात नहीं थी।
बीएनपी पारिबा ऐसेट मैनेजमेंट के वैश्विक प्रमुख (वित्त, रणनीति) डेविड वेलिएंट ने कहा, यह रणनीतिक साझेदारी हमें कारोबार बढ़ाने व क्लाइंटों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा, साथ ही हम अपने वितरण नेटवर्क बढ़ा पाएंगे और बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड को 30 से ज्यादा बाजारों में परिसंपत्ति प्रबंधन के वैश्विक अनुभव मुहैया कराएंगे।
बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड इक्विटी, हाइब्रिड, डेट और विदेशी फंड ऑफ फंड श्रेणियों में 28 योजनाओं की पेशकश करेगा। देश भर के 90 शहरों में पहुंच के जरिए वह 10 लाख से ज्यादा निवेशक खाते व 10,000 से ज्यादा वितरकों को अपनी सेवाएं दे पाएगा। इसके अलावा संयुक्त उद्यम वाली एएमसी ऑफशोर एडवाइजरी सेवाएं मुहैया करेगी और उसके पास 14 मार्च 2022 को संयुक्त प्रबंधनाधीन व सलाहकारी परिसंपत्तियां 22,522 करोड़ रुपये का है।

Advertisement
First Published - March 14, 2022 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement