facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेश

बजाज फिनसर्व और आलियांज ग्लोबल खोलेंगे एएमसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:47 PM IST

बजाज समूह की वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बजाज फिनसर्व भारत में संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) स्थापित करने को लेकर म्युनिख स्थित आलियांज की संपत्ति प्रबंधन इकाई आलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर के साथ बातचीत के अंतिम दौर में हैं।


यह जानकारी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने दी। बजाज फिनसर्व की पैरेंट कंपनी बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट का पहले से ही आलियांज के साथ सामान्य बीमा कारोबार और जीवन बीमा कारोबार में  संयुक्त उपक्रम है।

नियम के अनुसार किसी भी विदेशी कंपनी जैसे आलियांज को बीमा क्षेत्र में 26 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी की अनुमति नहीं है लेकिन एमसी स्थापित करने के संबंध में यह नियम लागू नहीं हैं। सूत्र ने आगे कहा कि इस लिहाज से आलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर इस प्रस्तावित नए संयुक्त उपक्रम में कम से कम 50 प्रतिशत  हिस्सेदारी रखेगी।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा भेजे गए एक ई-मेल के जबाब में बजाज फिनसर्व के प्रबंध निदेशक संजय बजाज ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बात हो रही है और इस समय इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। इससे पहले कंपनी ने एएमसी के कारोबार में उतरने और वित्तीय उत्पादों के लिए एक डिस्ट्रीब्युशन कंपनी खोलने की घोषणा कर चुकी है।

बजाज ने यह घोषणा इस साल मई में की है, आलियांज ने पिछले साल ही एएमसी केकारोबार में कदम रखने में अपनी दिलचस्पी का खुलासा कर दिया था। आलियांज एशिया के प्रवक्ता क्रिस्टोफ जॉन ने कहा कि आलियांज की नजर में भारत तीन प्रमुख बाजारों में से एक है और बीमा क्षेत्र ही नहीं, जिसमें कि वर्ष 2001 में हमने अपना कारोबार शुरू किया था, बल्कि एएमसी कारोबार की भी यहां अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हम आलियांज ग्लोबल केनिवेशक भारतीय बाजार में काफी रूचि ले रहें हैं और एमसी कारोबार संबंधी अवसरों की तलाश कर रहें हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2008 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement