facebookmetapixel
Advertisement
Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयरसोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिएVD Satheesan को मिली केरल CM की कुर्सी, कांग्रेस ने किया आधिकारिक ऐलानQ4 के बाद Tata Motors पर क्यों बंट गई ब्रोकरेज की राय? किसी ने दिया BUY तो किसी ने कहा ‘न्यूट्रल’गाड़ियों की बंपर बिक्री! अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड 25% से ज्यादा बढ़ी, टू-व्हीलर ने भी लगाया जोरदार छलांगFMCG सेक्टर में किन शेयरों पर बुलिश है एंटीक? GCPL, Marico और Bajaj Consumer बने पसंदHPCL में 80% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने बताए रिफाइनरी और मुनाफे के बड़े ट्रिगरमहंगाई का डबल डोज! अप्रैल में WPI 8.3% पर, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों ने बढ़ाई टेंशनविदेश घूमना छोड़िए, अब UP बुला रही योगी सरकार! फ्री म्यूजियम एंट्री से लेकर 25% छूट तक बड़ा ऐलान

Bajaj Finance ने की डिजिटल माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट की पेशकश, बताया कितना मिलेगा ब्याज

Advertisement

संशोधित दरें 42 महीने की अवधि के लिए पांच करोड़ रुपये तक की नई जमा और पूर्ण होने वाली जमा के नवीनीकरण पर लागू होंगी।

Last Updated- January 03, 2024 | 9:19 PM IST
RBI declines Bajaj Fin request to operate in Philippines

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस ने डिजिटल माध्यम से सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट- FD) की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत कंपनी के ऐप या वेबसाइट के जरिये FD करने पर 8.85 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

बजाज फाइनेंस ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी वरिष्ठ नागरिकों को बजाज फिनसर्व ऐप और वेबसाइट के जरिये FD पर 42 महीने की अवधि के लिए प्रति वर्ष 8.85 प्रतिशत तक का ब्याज देगी। यह योजना दो जनवरी, 2024 से प्रभावी हो गई है। वहीं, 60 साल से कम आयु वाले जमाकर्ता 8.60 प्रतिशत तक सालाना ब्याज ले सकते हैं।

इसमें कहा गया कि संशोधित दरें 42 महीने की अवधि के लिए पांच करोड़ रुपये तक की नई जमा और पूर्ण होने वाली जमा के नवीनीकरण पर लागू होंगी।

बजाज फाइनेंस के FD एवं निवेश सेगमेंट के प्रमुख सचिन सिक्का ने कहा, “FD को लेकर हमारी पेशकश अब जमाकर्ताओं को डिजिटल रूप से सोचने में सक्षम बनाती है। इसमें विशेष रूप से बजाज फिनसर्व ऐप और वेब के जरिये एफडी करने पर अधिक ब्याज की सुविधा उपलब्ध है…।’’

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 9:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement