facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

SME क्षेत्र के 87 आईपीओ ने नौ महीनों में जुटाए 1,460 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:25 PM IST

इस साल के पहले नौ महीनों में 87 विभिन्न छोटे और मझोले उद्यमों (SME) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 1,460 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इन आईपीओ के मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। 

एसएमई उद्योग के आंकड़े बताते हैं कि यह राशि उन 56 कंपनियों के IPO के मुकाबले कहीं अधिक है जिन्होंने 2021 में शेयर बिक्री के जरिये 783 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

फेडेक्स सिक्योरिटीज में निदेशक उदय नायर ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित मंच और बड़ी ब्रोकर कंपनियां SME मंच के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। 

हेम सिक्योरिटीज में निदेशक प्रतीक जैन ने कहा, SME क्षेत्र बाजार में गिरावट से बेअसर रहा है और निवेशक आने वाले IPO को लेकर उत्सुक हैं। कई कंपनियों ने बीएसई के SME तथा एनएसई इमर्ज मंचों पर सूचीबद्धता के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए हैं तो कई इसकी तैयार कर रही हैं। 

आंकड़ों में बताया गया कि जनवरी-सितंबर 2022 के दौरान एसएमई मंच पर कुल 87 आईपीओ लाए गए जिनसे 1,460 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। ये कंपनियां आईटी, वाहन कलपुर्जों, दमा, अवसंरचना और आतिथ्य तथा आभूषण क्षेत्र की हैं। 

सितंबर में 29 SME ने प्राथमिक बाजार में शुरुआत की है। हेम सिक्युरिटीज के निदेशक गौरव जैन ने कहा, ‘‘आकार में छोटे होने के बावजूद इन IPO को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’’

Advertisement
First Published - October 2, 2022 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement