facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

भाजपा शासित राज्य क्यों नहीं करा रहे जाति आधारित गणना: कांग्रेस

Advertisement

राजस्थान की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा जाति आधारित गणना कराने के लिए एक सरकारी आदेश जारी किए जाने के एक दिन बाद पार्टी की यह टिप्पणी आई है।

Last Updated- October 08, 2023 | 8:42 PM IST
Maharashtra's 'Mahayuti' government gave gifts to Adani Group in its last days: Congress महाराष्ट्र की ‘महायुति’ सरकार ने अपने आखिरी के दिनों में अदाणी ग्रुप को उपहार दिए: कांग्रेस

कांग्रेस ने जाति आधारित गणना के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा और सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सामाजिक न्याय और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए इसे क्यों नहीं करा रहे हैं।

राजस्थान की कांग्रेस नीत सरकार द्वारा जाति आधारित गणना कराने के लिए एक सरकारी आदेश जारी किए जाने के एक दिन बाद पार्टी की यह टिप्पणी आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान में थी, तब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेता ने कई समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और उसी वक्त अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधि मंडलों ने जाति आधारित गणना कराने की मांग की थी।

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राहुल गांधी ने उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लिया। उनकी भावनाओं के अनुरूप अब राजस्थान सरकार ने जाति आधारित गणना कराने का निर्णय किया है। यह स्वागत योग्य कदम है।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इससे विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और लोगों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।’

रमेश ने कहा, ‘प्रश्न यह है कि किसी भी भाजपा शासित राज्य में ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति आधारित गणना के मुद्दे पर चुप क्यों हैं।’ कांग्रेस देश भर में जाति आधारित गणना कराने की मांग कर रही है और इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। बिहार के बाद जाति सर्वेक्षण कराने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य होगा। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement