facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 13, 2023 | 7:42 PM IST
Kiren Rijiju

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले ईसाई बहुल मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदलने की मांग की थी।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात नवंबर (मंगलवार) को होगा और मतगणना तीन दिसंबर (रविवार) को निर्धारित की गई है। चुनाव आयोग को पत्र लिखने वालों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं।

First Published - October 13, 2023 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट