facebookmetapixel
अगस्त में Equity MF में निवेश 22% घटकर ₹33,430 करोड़ पर आया, SIP इनफ्लो भी घटाचुनाव से पहले बिहार को बड़ी सौगात: ₹7,616 करोड़ के हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट्स मंजूरBYD के सीनियर अधिकारी करेंगे भारत का दौरा, देश में पकड़ मजबूत करने पर नजर90% डिविडेंड + ₹644 करोड़ के नए ऑर्डर: Navratna PSU के शेयरों में तेजी, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्समद्रास HC ने EPFO सर्कुलर रद्द किया, लाखों कर्मचारियों की पेंशन बढ़ने का रास्ता साफFY26 में भारत की GDP 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी हो सकती है: FitchIncome Tax Refund: टैक्स रिफंड अटका हुआ है? बैंक अकाउंट वैलिडेशन करना तो नहीं भूल गए! जानें क्या करें2 साल के हाई पर पहुंची बॉन्ड यील्ड, एक्सपर्ट ने बताया- किन बॉन्ड में बन रहा निवेश का मौकाCBIC ने दी चेतावनी, GST के फायदों की अफवाहों में न फंसे व्यापारी…वरना हो सकता है नुकसान‘Bullet’ के दीवानों के लिए खुशखबरी! Royal Enfield ने 350 cc बाइक की कीमतें घटाई

पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा स्वीकृत बुंदेलखंड पैकेज से लोगों को एक रुपया भी नहीं मिला : राहुल

Last Updated- November 14, 2023 | 6:14 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासन के दौरान मंजूर किए गए 7,000 करोड़ रुपये के पैकेज को खर्च करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि लोगों को इसमें से एक रुपया भी नहीं मिला।

राहुल गांधी ने टीकमगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया

गांधी मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित टीकमगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। मप्र में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने हैं। गांधी ने आरोप लगाया ‘‘संप्रग सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 7,000 करोड़ रुपये का बुंदेलखंड पैकेज लेकर आई थी, लेकिन इसका एक रुपया भी आपको (जनता को) नहीं मिला। इसका पैसा सिंचाई, किसानों, मजदूरों पर खर्च नहीं किया गया। सारा पैसा भाजपा वाले ले गये।’’

उन्होंने मध्य प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर “सूट-बूट” पहनने वालों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास दो विकल्प हैं, एक अरबपतियों की सरकार है जो केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है, या कांग्रेस जो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए काम करती है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

गांधी ने लोगों से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने केंद्रीय मंत्री (नरेंद्र सिंह तोमर) के बेटे का वीडियो देखा है ? उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में ”तोमर का बेटा” 15 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात कर रहा है। गांधी ने कहा, ‘‘ क्या (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने उनकी जांच सीबीआई, ईडी या आईटी से कराई है? उन्होंने इन पर एक शब्द भी नहीं कहा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मप्र की जनता का पैसा है। केंद्रीय मंत्री के बेटे ने दावा किया है कि वीडियो फर्जी है। गांधी ने व्यापमं घोटाला, पटवारी जैसी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, मिड-डे मील “घोटाले” सहित अन्य घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,600 रुपये प्रति क्विंटल और फिर बाद में बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने राज्य में उनकी पार्टी द्वारा घोषित कई अन्य गारंटियों का भी उल्लेख किया, जिनमें मुफ्त और रियायती बिजली और महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है।

First Published - November 14, 2023 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट