facebookmetapixel
Advertisement
सुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरीपर्सनल लोन को पछाड़कर गोल्ड लोन बना नंबर 2, सोने की बढ़ती कीमतों ने बदला कर्ज का बाजारब्रिटेन जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव: भारतीयों के लिए ई-वीजा जरूरी, डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू

Maharashtra elections: 20 नवंबर को महाराष्ट्र में क्या खुला रहेगा और क्या बंद? जानें

Advertisement

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा। यह नतीजे महाराष्ट्र के राजनीतिक पथ को आकार देंगे, जिसमें दोनों गठबंधन फिलहाल अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं।

Last Updated- November 19, 2024 | 3:30 PM IST
voting_election

Maharashtra elections 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटर्स की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने 20 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है ताकि बिना किसी परेशानी के वोट डाल सके।

हालांकि, छुट्टी की वजह से महाराष्ट्र में कई चीजें बंद रहेंगी। मतदान के दिन क्या खुला और क्या बंद रहेगा, इसके बारे में यहां एक विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कार्यक्रम के अनुसार, 20 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे। ब्रांच बंद होने के बावजूद बिना किसी रूकावट के वित्तीय लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए एटीएम, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

शेयर बाजार

मतदान के चलते मुंबई में कारोबारिक गतिविधियों पर भी विराम रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मतदान की वजह से बंद रहेंगे। वोटिंग के दिन दोनों एक्सचेंज में कारोबार नहीं होगा।

दफ्तर भी रहेंगे बंद

महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालय 20 नवंबर को बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी मतदान को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अवकाश अनिवार्य कर दिया है। आपातकालीन कर्मचारियों को वोट डालने के लिए चार घंटे का समय मिलेगा।

शराब की दुकानें

सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव नियमों के अनुसार, मतदान के दिन राज्य भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

स्कूल-कॉलेज

छात्रों और कर्मचारियों को मतदान करने की अनुमति देने के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस कदम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटिंग बूथ तक पहुंचना है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट

पूरे महाराष्ट्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। मुंबई में, मेट्रो, लोकल ट्रेनें और BEST बसें पूरे दिन और रात में चलेंगी। मतदान केंद्रों तक आसान पहुंच की सुविधा के लिए सेवाओं को आधी रात तक बढ़ा दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाएं

निर्बाध स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल, फार्मेसियाँ और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं खुली रहेंगी। अत्यावश्यक आवश्यकताओं के लिए एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे कब आएंगे

बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा। यह नतीजे महाराष्ट्र के राजनीतिक पथ को आकार देंगे, जिसमें दोनों गठबंधन फिलहाल अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement