facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

MP Elections: BJP ने किया अंतिम दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, गुना में भाजपा तो विदिशा में कांग्रेस का है कब्जा

भाजपा ने आखिरी लिस्ट में गुना और विदिशा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुना से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को टिकट दिया गया है।

Last Updated- October 29, 2023 | 5:53 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को मध्य प्रदेश की गुना और विदिशा विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। यह भाजपा की छठवीं और आखिरी लिस्ट है। सत्ताधारी भाजपा ने आखिरी लिस्ट में गुना और विदिशा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुना से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से CM शिवराज के करीबी माने जाने वाले मुकेश टंडन को टिकट दिया गया है।

इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, यानी एक चरण में ही राज्य में विधानसभा चुनाव होगा।

किसका किससे होगा मुकाबला?

बता दें कि कांग्रेस ने गुना से पंकज कनेरिया पर दांव लगाया है। इनका मुकाबला भाजपा के पन्नालाल से होगा। अभी गुना सीट पर भाजपा के गोपीलाल जाटव विधायक हैं। वहीं विदिशा सीट की अगर बात करें तो भाजपा के मुकेश टंडन का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक शशांक भार्गव से होगा।

गौरतलब है कि शाक्य 2013 में गुना सीट से भाजपा के टिकट पर चुने गए थे, हालांकि पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया। गुना सीट को RSS की मजबूत सीट मानी जाती है। इन सीटों पर अभी तक नाम न ऐलान करने की बड़ी वजह भाजपा और संघ के बीच मतभेद मानी जा रही था। इस सीट पर सिंधिया परिवार का भी प्रभाव है।

विदिशा भी भाजपा के लिए मजबूत सीट मानी जाती है। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकेश टंडन वह कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव से हार गए थे।

CM शिवराज एक ही विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री चौहान ने 2013 का विधानसभा चुनाव विदिशा और बुधनी से लड़ा था और दोनों सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट बरकरार रखने के लिए विदिशा से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज का बुधनी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता विक्रम मस्ताल को खड़ा किया है।

प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल के अनुसार, चौहान ने पांच बार विदिशा लोकसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

First Published - October 29, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट