facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में 89 फीसदी करोड़पति प्रत्याशी जीते

इस साल चुनाव में विजयी होने वाले प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये की है, जो साल 2018 में 10.17 करोड़ रुपये की थी।

Last Updated- December 07, 2023 | 11:57 PM IST
MP Assembly Elections 2023: 89 percent crorepati candidates won in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीतकर आए 230 उम्मीदवारों में 39 फीसदी यानी 90 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमा चल रहा है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सभी उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामा का विश्लेषण कर यह जानकारी जुटाई है। साल 2018 में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 41 फीसदी यानी 94 थी।

प्रदेश में चुनाव जीतने वाले 230 प्रत्याशियों में 89 फीसदी यानी 205 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इससे पहले साल 2018 में 81 फीसदी यानी 187 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति थी। इस साल चुनाव में विजयी होने वाले प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये की है, जो साल 2018 में 10.17 करोड़ रुपये की थी।

दोबारा विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों की संख्या 101 है। दोबारा सदन पहुंचने वाले विधायकों की औसत संपत्ति साल 2018 में 12.53 करोड़ रुपये की थी, जो इस बार औसतन करीब 37 फीसदी या 4.60 करोड़ रुपये बढ़कर 17.14 करोड़ रुपये की हो गई है।

First Published - December 7, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट