facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

Loksabha Elections 2024: एग्जिट पोल हुए फेल, ध्रुव राठी ने कहा- इन पोल्स की होनी चाहिए जांच

Advertisement

बीते दिनों एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ पार्टी की प्रचंड जीत को देखते हुए सेंसेक्स करीब 2500 अंक चढ़ गया

Last Updated- June 04, 2024 | 4:32 PM IST
Dhruv Rathee
Credit: Dhruv Rathee Twitter Page

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ बीजेपी अपने घटक दलों की मदद से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। लेकिन इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करते नहीं दिख रही। ऐसे में राजनीतिक पंडिंतों का मानना है कि ये खिचड़ी सरकार होगी इसलिए पिछले दो कार्यकालों की तरह इस बार बीजेपी उतना खुलकर शासन नहीं कर पाएगी।

गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों जब एग्जिट पोल घोषित हुए तो ज्यादातर एजेंसियों ने बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया था। कुछ ने एनडीए को 400 सीटों के पार भी बताया था लेकिन आज जब रिजल्ट घोषित हुए। हर कोई हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि नतीजे उम्मीदों से बिल्कुल उलट थे।

हालांकि, बीते दिनों एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ पार्टी की प्रचंड जीत को देखते हुए सेंसेक्स करीब 2500 अंक चढ़ गया लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं रह पाई और जैसे ही आज सुबह बाजार खुले। लोकसभा चुनावों के रुझानों को देखते हुए जमकर बिकवारी हुई और सेंसेक्स 4389 अंक टूटकर 72079 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 1267 अंक टूटकर 21996 पर बंद हुआ।

चुनावों के रुझानों के बीच YouTuber ध्रुव राठी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल की जांच होनी चाहिए। ये पता लगना चाहिए कि क्या उन्होंने स्टॉक मार्केट में हेरफेर करने के लिए यह किया था। या उन्हें ये करने के लिए किसी ने धमकाया था।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement