facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

Lok Sabha Elections: गुजरात में भाजपा ने पांच सीटें जीतीं, अमित शाह गांधीनगर सीट पर 7.44 लाख के अंतर से जीते

भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की।

Last Updated- June 04, 2024 | 5:58 PM IST
Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में अहमदाबाद-पूर्व, अहमदाबाद-पश्चिम, महेसाणा, जूनागढ़ और गांधीनगर लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तहत मंगलवार शाम को यह घोषणा की। भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की।

उन्हें 1010972 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमाभाई पटेल को 266256 मत हासिल हुए। भाजपा के एच एस पटेल ने अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से 4.61 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि दिनेश मकवाना अहमदाबाद-पश्चिम से 2.86 लाख वोटों से जीते।

इसके अलावा हरिभाई पटेल महेसाणा से 3.28 लाख वोटों से जीते और राजेश चूडासमा जूनागढ़ से 1.35 लाख वोटों के अंतर से जीते। इन सभी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

एच एस पटेल और चूडासमा मौजूदा सांसद हैं, जबकि हरिभाई पटेल और मकवाना नए चेहरे हैं। राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 25 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा पहले ही सूरत सीट निर्विरोध जीत चुकी है।

First Published - June 4, 2024 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट