facebookmetapixel
Explainer: क्यों ट्रंप के जबरदस्त टैरिफ के बावजूद दक्षिण-पूर्व एशिया से अमेरिका को निर्यात नहीं रुका?नॉन-डिस्क्लोजर’ या गलत अनुमान? हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्शन की असली वजहें क्या होती हैंगाड़ियों की खुदरा बिक्री 2025 में 7.7% बढ़कर 2.81 करोड़ पहुंची: फाडायूपी में SIR के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी, 2.89 करोड़ नाम हटेमोतीलाल ओसवाल MF का नया फ्लेक्सी कैप पैसिव FoF, शुरुआती निवेश 500 रुपये; कहां-कैसे लगेगा आपका पैसाHDFC बैंक में दो दिन में 4.5% गिरावट, निवेशकों के लिए चेतावनी या मौका? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट₹90 से ₹103 तक? Modern Diagnostic IPO की लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट में दिखा बड़ा संकेतCCI रिपोर्ट में खुलासा: TATA-JSW-SAIL समेत 28 कंपनियों ने स्टील की कीमतें तय करने में सांठगांठ की2026 का IPO कैलेंडर: Jio से Coca-Cola तक, 9 बड़े नाम बाजार में एंट्री को तैयारSBI की उड़ान जारी: मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के करीब, ब्रोकरेज ने कहा- ₹1,120 तक जा सकता है भाव

Haryana polls: विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में 23 IPS अधिकारियों का किया गया तबादला

Haryana polls: यह राज्य में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किया गया पहला बड़ा फेरबदल है।

Last Updated- June 27, 2024 | 4:26 PM IST
Haryana CM Saini

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को प्रशासन में बड़े फेरबदल किए हैं। सरकार ने 23 आईपीएस और 27 हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है। जिनका तबादला किया गया है उनमें कुछ जिला पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, जिन IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें सतेंदर कुमार गुप्ता शामिल हैं। वे करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे और अब उन्हें सोनीपत का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे बी. सतीश बालन की जगह लेंगे।

बालन को झज्जर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जशनदीप सिंह रंधावा, जो अंबाला के पुलिस अधीक्षक थे, और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया आपस में अपने पद बदलेंगे।

हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा अब करनाल के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे दीपक सहारन की जगह लेंगे, जो अब हिसार के नए पुलिस अधीक्षक (SP) बनेंगे। विजय प्रताप, जो गुरुग्राम में अपराध विभाग के कमिश्नर थे, अब नूह के पुलिस अधीक्षक होंगे। वे नरेंद्र बिजारनिया की जगह लेंगे, जिन्हें विशेष कार्य बल का पुलिस अधीक्षक और गुरुग्राम में अपराध विभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

गौरव, जो सोनीपत में पूर्वी क्षेत्र के उपायुक्त थे, अब रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक होंगे। वे शशांक कुमार सावन की जगह लेंगे, जिन्हें झज्जर में मुख्यालय के डिप्टी कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह राज्य में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा पुलिस विभाग में किया गया पहला बड़ा फेरबदल है।

इस बीच, जिन HPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें मुकेश कुमार शामिल हैं, जो पंचकूला में अपराध और यातायात विभाग के डिप्टी कमिश्नर थे। अभिलाक्ष जोशी, जो यमुनानगर के जगाधरी में उप पुलिस अधीक्षक थे, अब गुरुग्राम में सहायक पुलिस कमिश्नर होंगे। मीना कुमारी, जो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक थीं, अब करनाल में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) होंगी। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - June 27, 2024 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट