facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

Haryana Election Results 2024: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष समेत विधानसभा चुनाव में हारे कई प्रमुख नेता

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और भाजपा के भव्य बिश्नोई भी हारने वालों में शामिल हैं।

Last Updated- October 09, 2024 | 6:47 AM IST
Congress: Question of existence or strength कांग्रेस: अस्तित्व या मजबूती का सवाल
Representative image

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी सीट पर हार गए। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और भाजपा के भव्य बिश्नोई भी हारने वालों में शामिल हैं।

मंगलवार को घोषित परिणामों के बाद विजयी हुई भाजपा, सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल सीट से भाजपा उम्मीदवार हरिंदर सिंह से हार गए जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन से हार गए। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस पार्टी के बृजेंद्र सिंह उचाना कलां सीट से हार गए।

इनेलो के अभय चौटाला अपने गढ़ ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हार गए। आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश से हार गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते बिश्नोई ने 2022 के आदमपुर उपचुनाव में यह सीट जीती थी। अन्य प्रमुख हारने वालों में हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख और बादली से भाजपा उम्मीदवार ओ पी धनखड़, हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु, इनेलो के दिग्विजय चौटाला और निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला शामिल हैं।

इसके अलावा नायब सिंह सैनी सरकार के 10 में से आठ मंत्री भी चुनाव हार गए। इनमें असीम गोयल, सुभाष सुधा और कंवर पाल शामिल हैं।

First Published - October 9, 2024 | 6:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट